Bharat Jodo Yatra in Maharashtra: महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि वे और अन्य नेता राहुल गांधी के साथ तेज़-तेज़ चलने और व्यायाम करने का अभ्यास कर रहे हैं।
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Congress Bharat Jodo Yatra in Maharashtra) 7 नवंबर से शुरू होगी। सोमवार शाम करीब सात बजे पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलुर (Deglur) में 'भारत जोड़ो यात्रा' प्रवेश करेगी। इससे पहले ही महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर कटाक्ष किया है। मुंबई दौरे पर पहुंचे तेजस्वी सूर्या ने कहा “भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में विफल रही और महाराष्ट्र में भी इसका असर नहीं होगा। अगर राहुल गांधी एक गंभीर नेता होते या उनकी पार्टी गंभीर होती तो वे हिमाचल प्रदेश या गुजरात चुनावों के लिए तैयारी करते। भारत जोड़ो यात्रा एक असफल नेता के करियर को पुनर्जीवित करने का एक असफल प्रयास है।“ यह भी पढ़े-Malegaon Blast: मालेगांव धमाका मामले का एक और गवाह मुकरा, अब तक 27 गवाह बदल चुके है अपना बयान
महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि वे और अन्य नेता राहुल गांधी के साथ तेज़-तेज़ चलने और व्यायाम करने का अभ्यास कर रहे हैं, जबकि राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे यात्रा के लिए खुद को तंदुरूस्त कर रहे हैं।
ऐसा होगा महाराष्ट्र का शेड्यूल-
महाराष्ट्र में राहुल गांधी 14 दिनों में कुल 382 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और इस दौरान दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 'भारत जोड़ों यात्रा' महाराष्ट्र के पांच जिलों से होते हुए आगे मध्य प्रदेश जाएगी। 7 नवंबर को नांदेड़ के देगलुर से प्रवेश करेगी और चार दिनों तक जिले में रहेगी। फिर 11 नवंबर से चार दिनों तक यह हिंगोली (Hingoli) जिले से गुजरते हुए दो दिनों के लिए वाशिम जिले (Washim) में रहेगी। फिर वहां से भारत जोड़ों यात्रा तीन दिन के लिए अकोला (Akola) और अपने अंतिम पड़ाव में तीन दिन बुलढाणा (Buldhana) में आयोजित होगी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को भारत जोड़ों यात्रा का समापन होगा।