मुंबई

Raigad: कशेडी घाट पर हादसा, क्लोरीन गैस सिलेंडर से भरी ट्रक 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 10 घंटे बाद बचाया गया ड्राइवर

Raigad Kashedi Ghat Accident: ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय..’ ये एक ऐसा दोहा है जिसके सच्चे उदाहरण हमें आए दिन देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही एक हादसा इन दिनों चर्चा में है। जिसे जानने के बाद किसी के लिए भी यकिन मानना मुश्किल है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2022, 11:01 AM IST
Truck driver rescued from 100ft gorge in Kashedi ghat in Raigad
कशेडी घाट में बड़ा सड़क हादसा

Raigad Kashedi Ghat News: हम सब बचपन से सुन या पढ़ रहे है, ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय..’ ये एक ऐसा दोहा है जिसके सच्चे उदाहरण हमें आए दिन देखने को मिल जाते हैं. ऐसा ही एक हादसा इन दिनों चर्चा में है। जिसे जानने के बाद किसी के लिए भी यकिन मानना मुश्किल है। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस भयानक एक्सिडेंट के बाद भी जान बच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ (Raigad) जिले के पोलादपुर (Poladpur) के भोगांव गांव (Bhogaon Village) के पास कशेडी घाट पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक करीब 100 फीट की खाई में गिर गयी। इस ट्रक में क्लोरीन गैस सिलेंडर लदा था। हादसे के बाद किसी को भी घटना की भनक तक नहीं लगी। यह भी पढ़े-Maharashtra: पत्नी को होने वाली थी तीसरी बेटी, तो हैवान बना पति, दोस्त के साथ मिलकर बनाया खौफनाक प्लान

बाद में जब हादसे की खबर पुलिस को मिली तो ट्रक की तलाश शुरू की गयी, तो वह करीब 100 फीट खाई में लोकेट हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद से क्लोरीन गैस सिलेंडर से रिसाव भी हो रहा था। लेकिन रेस्क्यू टीम ने 55 वर्षीय ट्रक ड्राइवर को बारिश के बीच घायल हालत में बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक ने 10 घंटे से अधिक समय इसी हालात में बिताया, और अंत में जिंदगी की जंग जीत ली। घटना गुरुवार रात 11 बजे मुंबई-गोवा हाईवे (Mumbai-Goa Highway) पर हुई।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक ड्राइवर को रेस्क्यू किया गया। ट्रक में क्लोरीन गैस के सिलेंडर लदे थे। मुंबई की ओर जाते समय ड्राइवर लक्ष्मीरेड्डी चिन्नारेड्डी को नींद आ गई और जिस वजह से उसने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है।

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल (Kurnool) से अलर्ट मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को हादसे की जानकारी मिली, तब तक हाईवे पर काम करने वाली सारी एजेंसियां घटना से अनजान थीं।

Published on: