
सांगली में पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की कोशिश की
Maharashtra Sangli News: महाराष्ट्र के सांगली जिले (Sangli Crime News) में बीभत्स घटना घटी है। जहां कथित तौर पर तीसरी बेटी की जन्म की आशंका में पति शैतान बन गया और दोस्त के साथ मिलकर जघन्य साजिश रच डाली।
सांगली पुलिस (Sangli Police) ने छह महीने की गर्भवती (Pregnant) पत्नी की हत्या की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई (Mumbai) के मानखुर्द (Mankhurd) की रहने वाली 35 वर्षीय महिला बुधवार सुबह अटपडी तहसील (Atpadi Tehsil) के चिंच घाट (Chinch Ghat) पर बेहोशी की हालत में मिली। यह भी पढ़े-Maharashtra: डुप्लीकेट सिग्नेचर कर मालिक को लगाया 47 लाख का चूना, अब सलाखों के पीछे पहुंची अकाउंटेंट
रोज सुबह चिंच घाट पर दौड लगाने वाले एक युवक ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर अटपडी थाने से 16 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम वैन महज 20 मिनट में पहुंच गई। फिर महिला को पहले ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे सांगली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि महिला की गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। उसे बुरी तरह पीटा भी गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम बनाई गयी और आरोपी की तलाश शुरू की गयी।
जांच से पता चला कि महिला की दो बेटियां थीं। वह गर्भवती थी और उसने अवैध तरीके से भ्रूण की जांच करवाया था, जिससे पता चला कि वह एक और बेटी को जन्म देगी। कथित तौर पर इससे पति नाराज था और उसने पत्नी को जान से मारने की योजना बनाई।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शरद ने कहा, “हमने जांच में पाया कि महिला का 44 वर्षीय पति प्रद्युमन जेना और उसका दोस्त संपत गायकवाड़ उसे चेक-अप कराने के बहाने अटपडी ले आया था। जहां उन लोगों ने उसका गला घोंट दिया। जब वह बेहोश हो गयी तो उसे घाट पर फेंक दिया और भाग गए।”
पुलिस ने कहा कि प्रद्युमन मानखुर्द में एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता है। जबकि गायकवाड़ अटपडी के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को मानखुर्द से गिरफ्तार कर लिया है, दोनों को कोर्ट ने 7 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है।
Published on:
3 Sep 2022, 7:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.