31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra: डुप्लीकेट सिग्नेचर कर मालिक को लगाया 47 लाख का चूना, अब सलाखों के पीछे पहुंची अकाउंटेंट

Sangli News: आरोपी महिला कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत थी। वह शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के सभी खातों को संभाल रही थी। इसलिए वह सभी के बैंक खातों की डिटेल्स जानती थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 3 Sep 2022, 6:32 PM IST

Fight Between Two Employees on Inflation Issue Discussion, One Injured

महंगाई की चर्चा को लेकर दो मजदूरों में जमकर हुई मारपीट

Maharashtra Sangli Crime News: महाराष्ट्र के सांगली जिले (Sangli Police) से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक केमिकल उत्पादक कंपनी के निदेशक (Director) को ठगने के आरोप में महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि आरोपी महिला फर्म में कार्यरत थी और उसने चेक पर डुप्लीकेट हस्ताक्षर करके निदेशक और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों से लगभग 47 लाख रुपये उड़ा लिए।

कंपनी के निदेशक की शिकायत के बाद सांगली शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सांगली शहर पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने फरवरी 2019 से अगस्त 2022 के बीच वारदात को अंजाम दिया है. शिकायतकर्ता निदेशक का कार्यालय वखरबाग (Vakharbaug) क्षेत्र में है।

आरोपी महिला कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत थी। वह शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्यों के सभी खातों को संभाल रही थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि चूंकि आरोपी महिला कंपनी के प्रति वफादार थी, इसलिए वह सभी के बैंक खातों के बारे में सभी डिटेल्स जानती थी। जिसके उस ने गलत फायदा उठाया।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सांगली पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि निदेशक को ठगने की साजिश में महिला के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।