मुंबई

मोदी राज की वजह से भाजपा तीन राज्यों में चुनाव हार गई : मनसे

वहीं गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई मोबाइल, कम्प्यूटर पर नजर रखने की अधिसूचना पर राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 8:56 PM IST
raj thakrey file photo
raj thakrey file photo

(मुंबई): कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस से भाजपा की सरकार एकदम बेकार है। यह टिप्पणी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने नासिक के दौरे पर शनिवार को कहा कि मोदी राज की वजह से भाजपा तीन राज्यों में चुनाव हार गई। विरोधी कभी जीतते नहीं सत्ताधारी ही हारते हैं। इसी तरह अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की पॉलिसी ही भाजपा के हार का बड़ा कारण बनेगी।

मोदी ने खुद अपने लिए खोदा गड्ढा...

वहीं गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई मोबाइल, कम्प्यूटर पर नजर रखने की अधिसूचना पर राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को लोगों के घरों में झांकना है, अब उन्हें पता चलेगा कि कितने लोग उनके कारनामों से उन्हें गाली देते हैं। पहले देश की आवाम के पैसे निकाल लिये, अब घर में घुसकर देखेंगे क्या? पीएम मोदी के लिए नोटबंदी अपने लिए ही खोदा हुआ गड्ढा साबित हुआ है।


जनता के बीच खत्म हो चुका विश्वास...

लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने की बात पर ठाकरे ने कहा कि भाजपा पहले पैर पर कुल्हाड़ी मारेगी, फिर गोता मारेगी। भाजपा सरकार दोनों काम एक साथ नहीं करना चाहेगी। इसलिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होना मुमकिन नहीं लग रहा है। वहीं प्याज उत्पादकों को मिले अनुदान पर राज ने सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस सरकार के पास पैसा ही नहीं है, उसकी ओर से अनुदान की घोषणा करना रास नहीं आता। आज भाजपा-शिवसेना का विश्वास लोगों के बीच बिल्कुल खत्म हो चुका है।

Updated on:
22 Dec 2018, 8:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड को हुई 10 साल 6 महीने की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला?

‘शुरू में मदद के लिए चीख रहे थे, फिर सन्नाटा’, येडशी अग्निकांड पर प्रत्यक्षदर्शियों का बड़ा खुलासा, बचाने के लिए बुलाई थी JCB

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

दिवाली पर आग की घटनाओं के बाद मुंबई में बड़ा फैसला, 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई पटाखों पर रोक

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात