मुंबई

विवाहिता से जबरदस्ती की… पेट, चेहरे और सिर पर किए 15 वार! महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली वारदात

Maharashtra Crime News : पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर 52 टांके लगे और उसकी हालत गंभीर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

2 min read
Mar 05, 2025

पुणे के स्वारगेट डिपो में बस के अंदर युवती से बलात्कार की घटना के बाद अब छत्रपती संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 36 वर्षीय विवाहित महिला के साथ बलात्कार की कोशिश के बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर पीड़िता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर ने महिला के चेहरे, पेट, गर्दन, हाथ और सिर पर 15 से ज्यादा वार किए और उसे मरा समझकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से आरोपी अभिषेक नवपुते (19) पीड़ित महिला का पीछा कर परेशान कर रहा था। लेकिन महिला ने इसे नजरअंदाज किया। रविवार (2 मार्च) की शाम में जब पीड़िता खेत में काम कर रही थी, तभी अभिषेक वहां पहुंचा और गला दबाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उसने उसे जमीन पर पटक दिया और चाकू से 15 से ज्यादा वार किए। इसके बाद भी उसने रेप की कोशिश की, लेकिन जब पीड़िता बेहोश हो गई, तो उसने उसके सिर पर पत्थर मारा और महिला को मरा समझकर वहां से भाग निकला।

घटना के समय पीड़िता की सास पास के खेत में थी। जब वह घर लौट रही थी, तो उसने रास्ते में अपनी बहू को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। इसके बाद परिजन तुरंत महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। पीड़िता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार रात को जब उसे होश आया तो पुलिस ने बयान दर्ज किया और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

खेत में छुपा था आरोपी

एफआईआर दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी अभिषेक गांव के पास एक खेत में जाकर छिप गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर 52 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

Updated on:
05 Mar 2025 10:29 pm
Published on:
05 Mar 2025 10:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर