मुंबई

मुस्लिम धर्म नहीं स्वीकारे जाने पर हिंदू युवती को बंधक बनाकर दो वर्षो तक बलात्कार

मुस्लिम धर्म नहीं स्वीकारे जाने पर हिंदू युवती को बंधक बनाकर दो वर्षो तक बलात्कार महिला के शिकायत पर दो गिरफ्तार पीड़ित महिला पर पेट्रोल छिड़कर कर और पिता की गोली मारकर हत्या करने की दे रहे थे धमकी  
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2019, 10:25 PM IST
mumbai
मुस्लिम धर्म नहीं स्वीकारे जाने पर हिंदू युवती को बंधक बनाकर दो वर्षो तक बलात्कार

नागमणि पांडेय

मुंबई . मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किए जाने पर पेट्रोल डालकर जलाने और पिता को गोली मारने की धमकी देकर हिन्दू विवाहित महिला के साथ दो वर्ष तक लगातार बलात्कार किए जाने का मामला अहमदनगर जिले के राहुरी में सामने आया है | मामले में पीड़ित महिला द्वारा रविवार शाम को राहुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एक युवक सहित महिला को गिरफ्तार किया है |

अहमदनगर जिले के राहुरी पुलिस ने मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किए जाने पर बलात्कार किए जाने के आरोप में मुजफ्फर लतिफ पटेल और उसे साथ देने वाली गुलशन शेख को गिरफ्तार किया है | पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार मुज़फ्फर पटेल बिच सड़क पर रोककर महिला और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दिया था | उसके बाद जबरन उसे साथ लेजाकर गुलशन शेख के घर में बंधक बनाकर रखा था | इतना ही नहीं घर में बंधक बनाकर उसे जबरन मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव डाल रहा था | महिला ने पुलिस को बताया है की इसी तरह धमकी देते हुए पिछले दो वर्षो से उसके साथ बलात्कार कर रहा था | जब यह सब इंकार किए जाने पर गुलशन शेख ने उसे लतीफ़ के साथ शादी कर मुस्लिम धर्म स्वीकार करे ान्यतः पेट्रोल डालकर महिला और उसके पिता को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दिया | किसी तरह महिला इन के बंधक से छूटकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई | जिसके बाद राहुरी पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है | इस संदर्भ में श्रीरामपुर विभाग के पुलिस अधीक्षक राहुल मदने ने मामले में पीड़ित महिला से मुलाकात घटना की जानकारी ली है | फिलहाल मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक सतीश शिरसाठ ने बताया की दोनों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है | महिला द्वारा लगाए गए आरोपी की सत्यता जांच की जा रही है |

Published on:
Also Read
View All
लव- स्काउट विवाद पर फूटा काजी तौकीर के भाई का गुस्सा, काश्वी पर साधा तीखा निशाना, बोले- मैनिपुलेशन पीक पर है

पुणे शिक्षक सीट पर भाजपा को बढ़त, कांग्रेस के मौजूदा विधायक जयंत आसगावकर पिछड़े, शुरुआती रुझानों ने चौंकाया

‘झूठ बोलने में माहिर हैं’, चुनाव आयोग पर भड़के शिवसेना सांसद अरविंद सावंत, मुख्य चुनाव आयुक्त को बताया ‘झूठों का सरदार’

‘नकारात्मकता के मुंह पर तमाचा’, विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ के सपोर्ट में उतरे भाई आनंद, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

​​​​​Pune Graduate Election: पुणे स्नातक चुनाव में हर्षदा देशमुख जाधव का जीत का दावा, बोलीं- बढ़ा मतदान बदलाव का संकेत