मुंबई

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में राजकीय शोक, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द, अंतिम संस्कार में अमित शाह होंगे शामिल

Maharashtra schools colleges will open today or not : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (86) के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा कि गई है।

2 min read
Oct 10, 2024

Ratan Tata Death : टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata Passes Away) का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले रतन टाटा 86 वर्ष के थे। उन्हें रविवार देर रात तबियत बिगड़ने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका मुंबई के वर्ली शमशान घाट पर आज शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (86) के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा कि गई है। इसके चलते राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यक्रम आज रद्द होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, "उद्योगपति रतन टाटा के निधन के कारण कल मुंबई में राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं…"

भारत के कोहिनूर नहीं रहे....

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "एक अनमोल रत्न नहीं रहे हैं। भारत के कोहिनूर नहीं रहे, वो हमसे बिछड़ गए। रतन टाटा हमारे बीच नहीं रहे ये हमारे दुखद है। वो महाराष्ट्र और भारत देश के अभिमान थे…उनको देख कर लोगों में ऊर्जा और प्रेरणा आती थी। उन्हें कई पुरस्कार मिले, उन्हें पुरस्कार देने से पुरस्कार का मान बढ़ गया… उन्होंने लाखों करोड़ों लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने का काम किया। मैं महाराष्ट्र सरकार और जनता की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।"

क्या स्कूलों में होगी छुट्टी?

महाराष्ट्र में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे या नहीं इसको लेकर सरकार कि तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि स्कूलों के बंद होने की संभावना बहुत कम है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल की छुट्टियों पर सही जानकारी पाने के लिए संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहें। देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक संस्थान दशहरा (Dussehra 2024) के चलते आज और कल बंद हैं। उन जगहों पर स्कूल अब सोमवार (14 अक्टूबर) को फिर से खुलेंगे।

Updated on:
10 Oct 2024 09:03 am
Published on:
10 Oct 2024 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर