मुंबई

Ratan Tata की नहीं बिगड़ी है तबीयत! खुद उद्योगपति ने खबर को बताया ‘अफवाह’

Ratan Tata Health Update : उद्योगपति रतन टाटा (86) की तबीयत ठीक है। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की खबर अफवाह है।
2 min read
Oct 07, 2024
Ratan Tata death

Ratan Tata : उद्योगपति व टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (86) की तबियत बिगड़ने की खबर अफवाह निकली है। पहले खबर आई थी कि उन्हें रविवार देर रात गंभीर हालत में मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सच्चाई ये है कि वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती है। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने उनकी सेहत की जांच कर रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 86 साल के रतन टाटा का ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाने के बाद रविवार देर रात उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। लेकिन अब इन दावों का खंडन खुद दिग्गज उद्योगपति ने कर दिया है। उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ मीडिया से भी गलत सूचना फैलाने से बचने की अपील की।

रतन टाटा ने अपने स्वास्थ्य पर आई खबरों पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "मैं अपने स्वास्थ्य के संबंध में चल रही हालिया अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं... आयु और स्वास्थ्य स्थिति के कारण मेरा मेडिकल चेकअप चल रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।"

बताया जा रहा है कि रतन टाटा को आधी रात के बाद 12:30 से 1 बजे के बीच में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।

व्यापार जगत में रतन टाटा प्रसिद्ध नाम है, उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किया गया है।

Updated on:
07 Oct 2024 03:34 pm
Published on:
07 Oct 2024 12:50 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

समय रैना को सीएम फडणवीस ने किया सम्मानित, स्टैंडअप कॉमेडियन बोले- मेरा और महाराष्ट्र साइबर का रिश्ता बहुत पुराना

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘खा-पीकर आंदोलन करो, मैं तो चोरी-छिपे खाता था’, अनशन पर बैठे छात्रों को फडणवीस के मंत्री की अजीब सलाह

‘राखी बिना टीके के नहीं चलेगी’, कृति सेनन के ऐड विवाद पर कंगना रनौत ने फिर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना