मुंबई

RBI का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र के 2 को-ऑपरेटिव बैंकों पर लगाई पाबंदी, जानें ग्राहकों पर कैसे पड़ेगा असर

Shankarrao Mohite Patil and Adarsh Mahila Nagari Sahakari Bank: आरबीआई के जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम के तहत महाराष्ट्र के दोनों सहकारी बैंकों के पात्र जमाकर्ता पांच लाख रुपये तक जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2023, 4:17 PM IST
rbi.jpg
RBI

Maharashtra Sahakari Bank Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के पांच सहकारी बैंकों (Co-Operative Bank) पर विभिन्न प्रतिबंध लगाए हैं। इन पांच को-ऑपरेटिव बैंकों में से दो बैंक महाराष्ट्र के हैं। इसमें सोलापुर जिले के अकलुज का शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक और औरंगाबाद जिले का आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित शामिल हैं। जबकि देश की शीर्ष बैंक ने उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के एक-एक बैंक पर आर्थिक पाबंदियां लगाई हैं।

आरबीआई ने दोनों बैंकों से पैसे निकालने पर रोक लगा दी है। लिहाजा, बैंक के ग्राहक इन बैंकों से एक निश्चित राशि की ही निकासी कर सकते है। ये प्रतिबंध अगले छह महीने तक लागू रहेंगे। आरबीआई की अनुमति के बिना लोन वितरण, निवेश और अन्य लेनदेन पर पाबंदी लगाई गई है। यह भी पढ़े-बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी है 'राम-श्याम की जोड़ी', संजय राउत ने कसा तंज

इन बैंकों की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए आरबीआई ने यह कदम उठाया है। आरबीआई के अनुसार, आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित की मौजूदा नकदी स्थिति के कारण इन बैंकों के ग्राहक अपने खातों से रुपये की निकासी नहीं कर सकेंगे। जबकि शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक के ग्राहक अपने खाते से 5,000 रुपये तक की निकासी कर सकेंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि आरबीआई के जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम के तहत महाराष्ट्र के दोनों सहकारी बैंकों के पात्र जमाकर्ता पांच लाख रुपये तक जमा बीमा दावा राशि प्राप्त करने के हकदार होंगे।

Published on: