मुंबई

मुंब्रा में भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा का सम्मान

विश्व महिला दिवस पर सम्मानित
less than 1 minute read
Mar 11, 2019
bjp mahila morcha news
विश्व महिला दिवस पर सम्मानित

मुंब्रा. भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीदा रशीद की ओर से डाइमंड हाल में विश्व महिला दिवस के अवसर पर प्रथम महिला रिक्शा चालक अनामिका भालेराव सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लाटरी पद्धति से महिलाओं को 50 कुकर, 10 सिलाई मशीन व 50 साड़ी का भी वितरण किया गया। लाटरी में विजेता महिलाओं की चेहरे की खुशी देखते बनती थी। अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली 10वीं व 12वीं की छात्राओं को वजीफा देने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयाताई रहाटकर सहित नाहिदा शेख, डा. जैबुनिस्सा मलिक, विद्या वर्गीस और श्रद्धा मादरेकर आदि मौजूद थीं।

विश्व महिला दिवस पर सम्मानित

मुंबई . समाजिक कार्यकर्ता मंजू लोढा को मुंबई महानगर पालिका की ओर से विश्व महिला दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें यह सम्मान महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर ने प्रदान किया। उन्होंने यह सम्मान मुंबई की गरीब तबके की उन हजारों जरूरतमंद महिलाओं को समर्पित किया, जिनके बीच वे बीते 25 साल से कार्य कर रही हैं।

Published on:
11 Mar 2019 06:52 pm