मुंबई

NCP में बड़ी फूट? 22 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे, रोहित पवार का दावा

NCP Ajit Pawar: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं।
2 min read
May 13, 2026
Sunetra Pawar Praful Patel NCP
सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और सुनेत्रा पवार (Photo: IANS)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने मंगलवार रात एनसीपी शरदचंद्र पवार गुट के प्रमुख शरद पवार से उनके ‘सिल्वर ओक’ निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि तटकरे ने साफ कहा कि यह मुलाकात केवल शरद पवार की तबीयत का हालचाल जानने के लिए थी और इसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। लेकिन अब शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने बड़ा दावा कर सियासी माहौल गरमा दिया है।

22 विधायकों के साथ भाजपा में जाएंगे तटकरे- पवार

शरद पवार के पोते रोहित पवार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल 22 विधायकों के साथ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कुछ विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं।

इस दौरान कर्जत से शरद गुट के विधायक पवार ने तंज कसते हुए कहा, शायद सुनील तटकरे को सिल्वर ओक की चाय पसंद हो। इसलिए वह वहां गए हो।

बता दें कि राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और सुनील तटकरे महाराष्ट्र एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

सुनील तटकरे ने क्या कहा?

मुलाकात के बाद सुनील तटकरे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि शरद पवार पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी वजह से वह उनकी तबीयत पूछने सिल्वर ओक पहुंचे थे। तटकरे ने कहा कि मुलाकात के दौरान किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “शरद पवार पिछले छह दशकों से देश की राजनीति में अहम योगदान दे रहे हैं। मैंने लंबे समय तक उनके मार्गदर्शन में काम किया है और मेरी राजनीतिक यात्रा में उनका बड़ा योगदान रहा है। इसलिए उनसे मिलना और स्वास्थ्य की जानकारी लेना राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब शरद पवार की तबीयत पहले से बेहतर है और उनकी कार्यक्षमता आज भी पहले जैसी ही है।

तीन साल बाद सिल्वर ओक पहुंचे तटकरे

एनसीपी में टूट के बाद पहली बार करीब तीन साल बाद सुनील तटकरे शरद पवार के निवास ‘सिल्वर ओक’ पहुंचे। इसी वजह से इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

मंगलवार को पूरे दिन ऐसी चर्चाएं भी चलती रहीं कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पद से हटा दिया गया है। इसी बीच तटकरे की शरद पवार से मुलाकात ने नई अटकलों को जन्म दे दिया।

NCP सुनेत्रा पवार गुट में सब कुछ ठीक है?

इस बीच, सुनेत्रा पवार के ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पदों को लेकर जो चर्चा हुई, वह केवल “टाइपो मिस्टेक” थी। हालांकि इससे पहले मार्च में चुनाव आयोग को भेजी गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दस्तावेजों में भी सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों के आगे कुछ नहीं लिखा गया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तब तेज हुई जब मंगलवार को यह खबर आई कि सुनील तटकरे को महासचिव और प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। हालांकि, एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार ने बाद में ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि टाइपो मिस्टेक (लिखने की गलती) हुई थी।

इससे पहले मार्च में चुनाव आयोग को भेजी गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दस्तावेजों में भी प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नाम के आगे उनके पदों का जिक्र नहीं था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।

Updated on:
13 May 2026 12:56 pm
Published on:
13 May 2026 12:56 pm
Also Read
View All
अगर तुम्हारा यही रवैया रहा, तो तुम इस इंडस्ट्री में टिक नहीं पाओगी- प्रभास की को-एक्ट्रेस नमिता ने सालों बाद खोला राज

‘वो संत नहीं है, भ्रष्टाचार की गारंटी नहीं दे सकता’: अभिजीत दीपके और CJP नेताओं पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान

‘जिनकी शेर सवारी है, हमारी रक्षक हैं वो’, ‘वन’ में डर के साथ दिखेगी आस्था, बड़े पर्दे पर पहली बार दिखेगा छठ महापर्व

‘काश मैंने पहले Egg Freeze करवा लिए होते’, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने मां बनने को लेकर की खुलकर बात

बर्थडे सेलिब्रेशन छोड़ नेपाल बाढ़ संकट में मदद को आगे आए गुरु रंधावा, फैंस बोले- ‘नेपाल की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद’