मुंबई

रोहित शेट्टी घर पर थे, बाहर चली 5 गोलियां, 12 टीमें गठित- फायरिंग केस में अब तक क्या पता चला

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों को पकड़ने के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है।
2 min read
• •
Feb 01, 2026
Rohit Shetty house firing Mumbai
रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर अंधाधुंध फायरिंग (Photo: FB/Rohit Shetty)

मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास पर 'शेट्टी टावर्स' के बाहर फायरिंग हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के समय रोहित शेट्टी अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

गोलियों की गूंज से इलाका दहला

पुलिस के अनुसार, रोहित शेट्टी के जुहू स्थित 'शेट्टी टावर्स' के बाहर अज्ञात हमलावरों ने रात करीब 12:45 बजे पांच राउंड फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर रोहित शेट्टी के सुरक्षा गार्ड ने तुरंत उन्हें सूचित किया और जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। जिस इलाके में यह घटना हुई, वह मुंबई का हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां अमिताभ बच्चन सहित कई नामी फिल्मी हस्तियों के घर हैं।

घर में मौजूद थे रोहित शेट्टी

प्रत्यक्षदर्शियों और सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने बिल्डिंग के बाहर से 5 राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि जब फायरिंग हुई तो रोहित शेट्टी भी अंदर ही मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया।

दीवारों पर गोलियों के निशान

राहत की बात यह है कि इस गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ। रोहित शेट्टी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और वहां से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं। बालकनी में लगी कांच भी गोली लगने से टूट गई है।

हमलावरों की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस

इस सनसनीखेज घटना के बाद रोहित शेट्टी के आवास के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन और व्यक्ति पर नजर रख रही है। पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को भी जांच में शामिल किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास की इमारतों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की संख्या और उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक इस हमले के पीछे का मकसद साफ नहीं हो पाया है। लेकिन घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सलमान खान के घर पर भी हुआ था हमला

इस घटना ने साल 2024 में अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर हुई फायरिंग की याद दिला दी है। उस समय भी रात में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे। ताजा घटना ने एक बार फिर मुंबई में सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Updated on:
01 Feb 2026 11:58 am
Published on:
01 Feb 2026 11:50 am
Also Read
View All
‘जंतर-मंतर को बचाते-बचाते पूरे दिल्ली को जंतर-मंतर बना दिया’, प्रकाश राज का ध्रुव राठी के किडनैपिंग वाले दावे के बाद फूटा गुस्सा

‘अब असली लड़ाई शुरू होगी!’ CJP ने PM मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा हमला, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Rohit Pawar: एमपीएससी अध्यक्ष को हटाने पर अड़े रोहित पवार, बोले- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोस्ती निभा रहे, छात्रों की चिंता नहीं

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

‘पत्नियां ज्यादा रोमांटिक होती हैं’ पति, पत्नी और पंगा 2 में शब्बीर अहलूवालिया की वाइफ के जवाब पर कंटेस्टेंट बोले- प्यार में PHD है