मुंबई

संजय निरुपम ने भी छोड़ी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव पहले मुंबई में ‘ढही’ कांग्रेस, इन 3 दिग्गजों ने छोड़ा साथ

Maharashtra Congress Crisis: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।
2 min read
• •
Apr 04, 2024
sanjay_nirupam_congress.jpg

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे है। वो भी तब जब राज्य में पहले चरण के मतदान में सिर्फ दो हफ्ते का समय रह गया है। पिछले तीन महीनों में मुंबई में ही कांग्रेस के तीन बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके है। इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है।

कांग्रेस में गुटबाजी और असमर्थ नेतृत्व का आरोप लगाकर एक के बाद एक नेता ‘हाथ’ का साथ छोड़ रहे है। मुंबई में कांग्रेस के चर्चित चेहरे संजय निरुपम ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। हालाँकि, इस बीच कांग्रेस ने भी उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पूर्व सांसद निरुपम का कहना है कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। मेरे इस्तीफा देने के बाद मुझे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया। यह भी पढ़े-Lok Sabha Election: उद्धव की शिवसेना ने जारी की दूसरी लिस्ट, शिंदे की सीट पर खेला बड़ा दांव, अब तक 21 नामों का ऐलान

कांग्रेस से निष्कासित किये जाने के बाद संजय निरुपम ने कहा, "मैंने कल एक घोषणा की और लगभग 10:40 बजे मल्लिकार्जुन खरगे जी को अपना इस्तीफा भेज दिया... लेकिन उन्होंने मेरे निष्कासन का आदेश जारी कर अपना एक पन्ना खराब किया.. कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखरी हुई पार्टी है और पार्टी के नेता भी कह चुके है कि पार्टी की विचारधारा दिशाहीन है...''

3 महीने में 3 बड़े झटके!

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव का आगाज 19 अप्रैल को विदर्भ से होगा। जिसके चलते चुनाव प्रचार चरम पर है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से कांग्रेस को लगातार नेताओं के पार्टी छोड़ने के झटके मिल रहे हैं। कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोच चव्हाण अब बीजेपी में है। वहीँ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। इसके बाद बाबा सिद्दीकी अजित पवार की एनसीपी में चले गए। देवड़ा और सिद्दीकी मुंबई में कांग्रेस के बड़े नेता थे और दशकों से पार्टी से जुड़े थे। अब संजय निरुपम के भी पार्टी छोड़ने से मुंबई में कांग्रेस की कमर लगभग टूट गई है।


बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर पांच चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 4 जून को होगी। मुंबई, ठाणे, कल्याण, पालघर समेत 13 निर्वाचन क्षेत्रों में 20 मई को वोटिंग होगी।

Published on:
04 Apr 2024 12:38 pm
Also Read
View All
‘6 साल बहुत टॉर्चर हुआ हूं’, रीति तिवारी पर एकम बावा ने लगाए नए आरोप, बोले- ‘मेरे कपड़े नीचे फेंक दिए और कहा घर से निकल जा’

महाराष्ट्र के 265 तालुका सूखाग्रस्त घोषित, मंत्री बोले- किसानों को नहीं छोड़ा जाएगा, नागपुर-अमरावती में सीमेंट सड़कें रोकने का आदेश

अजमल कसाब ने कहा था, ‘अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था’, KBC 18 में उज्ज्वल निकम ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

‘रामायण’ इवेंट में मिस्टरबीस्ट से मिले रणबीर कपूर, पहले सिखाया ‘जय श्री राम’ फिर सुनाई भगवान राम की कहानी, Video

‘आपका राजनीतिक करियर यहां से उज्जवल नहीं होने वाला’, आते ही शहजाद पूनावाला से भिड़ीं स्वरा भास्कर, ‘राइज एंड फॉल’ में बवाल