सुभाष अहिरवार के लगभग छह मिनट के लंबे और बेहद भावुक वीडियो में वह अपनी बेबसी बयां करते नजर आ रहे हैं। उनकी आंखें नम हैं, चेहरे पर गहरी निराशा साफ झलक रही है और वह बात करते हुए अपने संघर्षों को याद कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का एक एपिसोड जीता था। उन्होंने बताया कि शो के दौरान जजों ने उन्हें 10 में से 10 अंक भी दिए थे और उन्होंने खुद को भी 10 नंबर दिए थे। उन्हें शो की तरफ से पुरस्कार के रूप में फोन, एक लाख रुपये और गिफ्ट वाउचर भी दिए गए थे, लेकिन असली खुशी यानी उनका वह एपिसोड अभी तक दुनिया के सामने रिलीज नहीं किया गया है।