18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में सियासी विवाद, शिवसेना ने फाड़े पन्ने; सावरकर पर टिप्पणी से भड़के नेता

सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में सियासी विवाद, शिवसेना ने फाड़े पन्ने; सावरकर पर टिप्पणी से भड़के नेता

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर महाराष्ट्र में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। वीर सावरकर पर की गई टिप्पणियों के विरोध में शिवसेना (शिंदे गुट) नेताओं ने मुंबई में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किताब के कुछ पन्ने फाड़कर अपना विरोध जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 18 Nov 2026, 1:56 PM IST

Sonia Gandhi Book Controversy

सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में सियासी विवाद, शिवसेना ने फाड़े पन्ने (Photo ANI)

मुंबई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर महाराष्ट्र में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। वीर सावरकर पर की गई टिप्पणियों के विरोध में शिवसेना (शिंदे गुट) नेताओं ने मुंबई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता शाइना एनसी, संजय निरुपम, आनंद दुबे सहित कई नेता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किताब के कुछ पन्ने फाड़कर अपना विरोध जताया और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर लिखी गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की।

सोनिया गांधी को सावरकर के बलिदान पर सवाल उठाने का अधिकार किसने दिया

शाइना एनसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने सावरकर का अपमान किया है और उन्हें 'हिंदुत्व को बाहर रखने वाला' बताया है। शाइना ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हमेशा कहते थे कि सावरकर हिंदुत्व की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया जी, आपको भारतीय नागरिकता की प्रक्रिया शुरू करने में ही 15 साल से ज्यादा लग गए, जबकि सावरकर ने भारत के लिए अपनी जिंदगी के 50 साल से ज्यादा समर्पित कर दिए। उन्होंने सिर्फ जेल में समय नहीं बिताया, बल्कि देश के लिए संघर्ष किया। ऐसे में उन्हें सावरकर के योगदान पर सवाल उठाने का अधिकार किसने दिया?

इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

शाइना एनसी ने कहा कि किसी को भी किताब लिखने और अपने विचार रखने की आजादी है, लेकिन इतिहास को अपने हिसाब से बदलने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आप किताब लिखिए, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश करेंगी तो हम ऐसा नहीं होने देंगे। आप सावरकर के बलिदान को फिर नहीं लिख सकते। महाराष्ट्र आपको कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से किताब के पेज नंबर 201 और 443 से संबंधित अंश हटाने की मांग दोहराई। शाइना ने कहा कि सावरकर ने देश की आजादी के लिए कालापानी में 11 साल बिताए थे और बालासाहेब ठाकरे उनका सम्मान करते थे।

RSS और राष्ट्र निर्माण पर भी उठाए सवाल

शाइना एनसी ने सोनिया गांधी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राष्ट्र निर्माण में भारतीयों के योगदान को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने कहा कि क्या सोनिया गांधी को RSS की बुनियादी समझ है? क्या वे राष्ट्र निर्माण और आजादी के समय करोड़ों भारतीयों के बलिदान के बारे में जानती हैं?