मुंबई

कांग्रेस बिखरी हुई पार्टी… 5 शक्ति केंद्र से बेड़ा गर्क हुआ, फायर मोड में संजय निरुपम, BJP में होंगे शामिल?

Sanjay Nirupam quits Congress: कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में संजय निरुपम को पार्टी से निकाल दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 3:12 PM IST
sanjay_nirupam_congress_1.jpg

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव का आगाज 19 अप्रैल को विदर्भ से होगा। इस सियासी महामुकाबले के लिए सभी दल अपने-अपने खेमे को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र कांग्रेस पर लगा ग्रहण खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही कुछ महीनों में महाराष्ट्र कांग्रेस के कम से कम दस बड़े नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। इसमें एक नया नाम संजय निरुपम का भी जुड़ गया है।

कांग्रेस से निष्कासित किये जाने के बाद पूर्व सांसद संजय निरुपम ने पार्टी आलाकमान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रही है, आज की कांग्रेस दिशाहीन और बिखरी हुई पार्टी बन गई है। इसलिए एक-एक कर सही सोच रखने वाले नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है। दिल्ली हाईकमान पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व में जबरदस्त अहंकार है और पांच शक्ति केंद्र से पार्टी मनमाने तरीके से चलायी जा रही है। निरुपम को कांग्रेस ने छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। यह भी पढ़े-संजय निरुपम ने भी छोड़ी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव पहले मुंबई में ‘ढही’ कांग्रेस, इन 3 दिग्गजों ने छोड़ा साथ


‘सच बोलने की सजा मिली’

मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस इतिहास बन चुकी है और उसका कोई भविष्य नहीं है। वैचारिक रूप से दिशाहीन होने के साथ ही संरचनात्मक तौर पर भी बिखरी हुई पार्टी है। मैंने कल रात 10:40 बजे ही खरगे जी को अपना इस्तीफा भेज दिया था लेकिन आनन-फानन में मुझे छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर पन्ने की बर्बादी की गई... मुझे सच बोलने की पार्टी ने सजा दी.. उद्धव गुट ने मुंबई में कांग्रेस को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है।

‘कांग्रेस में 5 पावर सेंटर’

निरुपम ने कहा, पहले कांग्रेस पार्टी में एक पावर सेंटर (शक्ति केंद्र) हुआ करता था... लेकिन इस समय कांग्रेस पार्टी में पांच पावर सेंटर है और पांचों की अपनी लॉबी है जो आपस में टकराती रहती है...एक दूसरे को मारने में लगी रहती है... इन पांचों सेंटर में सबसे पहले सोनिया गांधी हैं, दूसरे सेंटर में राहुल गांधी, तीसरे में प्रियंका गांधी, चौथे में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आखिरी में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल जी हैं... ये सभी अपने-अपने तरीके से राजनीति कर रहे हैं...इन सभी की लॉबी की वजह से आज यह स्थिती बनी है.. नेता छोड़कर जा रहे है, कार्यकर्ता निराश है।"

बीजेपी जॉइन करेंगे संजय निरुपम?

कांग्रेस पार्टी से अपने निष्कासन पर संजय निरुपम का कहना है, ''महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के दबाव में आकर सरेंडर किया और उनके शर्तों पर गठबंधन किया और कांग्रेस ने सीटें छोड़ीं, इसी कारण से मैं नाराज था। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो जाएगी और धीरे-धीरे मुंबई में समाप्त हो जाएगी... मैं किस पार्टी में शामिल होऊंगा, यह मैं आने वाले दिनों में बताऊंगा भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अभी भी चरम पर है और लगातार बढ़ रही है... मोदी सरकार से निपटने का कांग्रेस के पास कोई प्लान नहीं है... 9 अप्रैल से जब नवरात्रि शुरू होगी तो उस दौरान मैं अपना फैसला जाहिर करूंगा।”

Published on: