मुंबई

हरियाणा में तीसरी बार खिलेगा कमल, संजय राउत बोले- ‘CM ने कहा था जीत की पूरी तैयारी की है…’

Sanjay Raut : संजय राउत ने कहा, हरियाणा में नतीजे आने तक अनिश्चितता बनी रहेगी। जहां बीजेपी की सरकार होती है, वहां ऐसी अनिश्चित की स्थिति होती है।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2024, 3:44 PM IST
Sanjay Raut on Haryana election

Haryana Election Result : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी। लेकिन बाद में बीजेपी ने बड़ी सफलता हासिल और दोपहर होते-होते रुझानों में सत्तारूढ़ दल बहुमत का आंकड़ा पार कर गई।

मंगलवार सुबह 8 बजे जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस टॉप गियर में थी। लेकिन कुछ देर बाद आंकड़े बदलने लगे और बीजेपी ने बड़ा धमाका कर दिया। वहीं, हरियाणा के नतीजे को लेकर उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (UBT) के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, “कल ही हरियाणा के सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) कह रहे थे कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह कर रखी है... चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कांग्रेस पीछे है लेकिन पूरे नतीजे आने दीजिए...” संजय राउत के इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है।  

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए आज संजय राउत ने हरियाणा चुनाव के रुझानों पर टिप्पणी की और कहा है कि जैसे यहां (महाराष्ट्र) मराठी लोग लड़ रहे हैं, वैसे ही हरियाणा के मतदाता भी वहां (बीजेपी से) लड़ रहे हैं।

उद्धव गुट के नेता ने कहा, ''हरियाणा में नतीजे आने तक अनिश्चितता बनी रहेगी। जहां भी बीजेपी की सरकार होती है, वहां ऐसी अनिश्चित की स्थिति होती है। कल ही हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने अपनी जीत के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं, हम वह इंतजाम देख लेंगे... हालांकि, हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है...मुझे यकीन है कि कांग्रेस हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार बनाएगी...बीजेपी महाराष्ट्र में भी हारेगी और झारखंड भी।”

एक दिन पहले ही सोमवार को शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी पोस्टल बैलट में घोटाला करेगी... उनकी (बीजेपी) ताकत पोस्टल बैलट में है, इसलिए हम सभी को सतर्क रहना होगा। बीजेपी हरियाणा में हार गई, बीजेपी जम्मू-कश्मीर में हार गई और अब महाराष्ट्र और झारखंड में हार रही है।

Updated on:
8 Oct 2024, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

शरद पवार को PM नरेंद्र मोदी के फोन से महाराष्ट्र में सियासी चर्चा, अनिल देशमुख ने विलय की अटकलों को किया खारिज

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

Maharashtra: 9 पुलिसकर्मियों को जेल पहुंचाने वाले खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, चोट के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट