मुंबई

School Holiday: 8 सितंबर को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश, बताई ये वजह

Holiday Alert: जानकारी के अनुसार, मुंबई और उपनगरों में शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 8:33 PM IST
Public Holiday
Public Holiday (Representational Photo)

Eid-e-Milad holiday in Mumbai: महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई शहर और उपनगरों के लिए ईद-ए-मिलाद की सार्वजनिक छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह छुट्टी शुक्रवार 5 सितंबर को घोषित की गई थी, लेकिन अब इसे सोमवार 8 सितंबर को कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि ईद-ए-मिलाद की शोभायात्रा सोमवार 8 सितंबर को निकाली जाए। दरअसल, शनिवार, 6 सितंबर को गणेशोत्सव का आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी है, जब बड़ी संख्या में गणपति विसर्जन होते हैं। दोनों बड़े पर्व एक साथ पड़ने से व्यवस्था और सुरक्षा पर असर पड़ सकता था। इसी कारण समुदाय की सलाह मानते हुए सरकार ने तारीख आगे बढ़ा दी।

मुंबई और उपनगरों में बदली छुट्टी की तारीख

सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) द्वारा जारी परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी की यह नई तारीख केवल मुंबई शहर और उपनगरों पर लागू होगी। राज्य के बाकी हिस्सों में पहले की तरह शुक्रवार 5 सितंबर को ही ईद-ए-मिलाद की छुट्टी रहेगी।

स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों पर असर

जानकारी के अनुसार, मुंबई और उपनगरों में शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे। परिपत्र में स्पष्ट कहा गया है कि मुंबई और उपनगरों के सभी सरकारी कार्यालय शुक्रवार को सामान्य रूप से कार्य करेंगे। इन जिलों के स्कूल और कॉलेज भी शुक्रवार को खुले रह सकते है। इसके बजाय सोमवार को छुट्टी दी जाएगी। इस फैसले से शहर में त्योहारों के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में आसानी होगी और दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा सकेंगे।

Updated on:
4 Sep 2025, 8:33 PM IST
Published on: