मुंबई

Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाडा में भीषण गर्मी, अकोला में धारा 144 लागू, मुंबई में बारिश के आसार

Weather Update : महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान बढ़ रहा है। विदर्भ के अधिकांश जिलों में तो दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जा रहा है। अकोला में जिलाधिकारी ने 31 मई तक धारा-144 लगा दी है।

2 min read
May 26, 2024

Mumbai Rains : महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाडा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। अकोला में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने अकोला में धारा-144 लागू कर दी है। उधर, मुंबई में बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अकोला जिला पिछले दो दिन में राज्य का सबसे गर्म शहर रहा है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अकोला में हीटवेव (लू) की आशंका के चलते जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी।

शनिवार को जारी आदेश में सभी प्रतिष्ठानों को कमर्चारियों, श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। साथ ही कोचिंग संस्थानों को दोपहर में क्लास नहीं रखने का निर्देश दिया गया है।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस महीने गर्मी के सीजन का सबसे अधिक तापमान है। अकोला में 26 मई 2020 को 47.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

मराठवाडा का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

औरंगाबाद- 42.8, नांदेड- 43.8, परभणी- 45.2

विदर्भ का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

अकोला- 45.6, अमरावती- 44.4, बुलढाणा- 40.6, चंद्रपुर- 43.4, नागपुर- 41.7, वर्धा- 44, यवतमाल- 45.5

मुंबई (Mumbai Weather) में इस हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है-

Published on:
26 May 2024 03:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर