मुंबई

महाराष्ट्र के सब्र की परीक्षा न लें… वर्ना… शरद पवार ने कर्नाटक सरकार और केंद्र को दी चेतावनी

Sharad Pawar on Maharashtra Karnataka Border Dispute: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कर्नाटक सरकार और केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से बात करने के बावजूद, उन्होंने इस मुद्दे पर कोई नरमी नहीं दिखाई है।
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2022, 5:20 PM IST
sharad_pawar.jpg
शरद पवार

Maharashtra Karnataka Border Tension: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बीच बेलगाम बॉर्डर पर एक कन्नड़ संगठन के उग्र प्रदर्शन से स्थिती तनावपूर्ण हो गई है। आरोप है कि कन्नड़ रक्षण वेदिका (Karnataka Rakshana Vedike) संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिरेबागवाडी टोल बूथ (Hire Bagewadi) पर महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। इस घटना से महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों में गुस्से की लहर दौड़ पड़ी है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कर्नाटक सरकार और केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है। बेलगाम में हुए उपद्रव पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कहा “मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से बात करने के बावजूद, उन्होंने इस मुद्दे पर कोई नरमी नहीं दिखाई है... किसी को भी हमारे (महाराष्ट्र) धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और यह मसला गलत दिशा में नहीं जाना चाहिए।” यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के वाहनों पर पथराव से बढ़ा तनाव, CM बसवराज बोम्मई बोले- दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख ने आगे कहा “सीएम शिंदे को कोई भी फैसला लेने से पहले सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेना चाहिए... संसद सत्र शुरू होने वाला है, मैं सभी सांसदों से अनुरोध करता हूं कि वे एक साथ आएं और इस मामले पर स्टैंड लें।“

उन्होंने कहा “अगले 24 घंटों में अगर मराठी भाषी लोगों पर हमला और उन्हें परेशान करना बंद नहीं किया जाता है तो स्थिति और बिगड़ सकती है।“ शरद पवार ने चेतावनी दी है कि अगर महाराष्ट्र की जनता का सब्र का बांध टूटा तो इसके लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार जिम्मेदार होगी।


फडणवीस ने बोम्मई से की बात

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेलगाम के पास हिरेबागवाडी में हुई घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से बात की और इस पर नाराजगी व्यक्त की। सीएम बोम्मई ने फडणवीस को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और महाराष्ट्र से आने वाले वाहनों की सुरक्षा की जाएगी। कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ रक्षण वेदिका के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीँ, दोनों राज्यों की सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Updated on:
6 Dec 2022, 5:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे

मीनाक्षी शिंदे के इस्तीफे के बाद आदित्य ठाकरे का सवाल- अब गिरफ्तारी कब होगी? संजय राउत ने सरकार और पुलिस को घेरा

पूर्णेकर हत्याकांड पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे गुट पर निशाना, बोले- ‘ठाणे के बाहर से आकर लोगों को परेशान करते हैं’

अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!