मुंबई

Shinde Vs Thackeray: शिंदे को उन्हीं के गढ़ में घेरने की तैयारी में जुटे उद्धव ठाकरे, ठाणे से राज्यव्यापी ‘महाप्रबोधन यात्रा’ की करेंगे शुरुआत

महाराष्ट्र के सियासी हलचल और तेज हो गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे के बीच में जंग छिड़ी हुई है। शिंदे जहां शिवसेना पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पार्टी को बचाने में लगे हुए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे अब गणेशोत्सव के राज्यव्यापी महाप्रबोधन यात्रा पर जाने वाले हैं। जिसकी शुरुआत शिंदे के गढ़ ठाणे से होगी।
2 min read
Aug 22, 2022
shinde_vs_thackeray.jpg
Uddhav Thackeray and Eknath Shinde

महाराष्ट्र के सियासी हलचल और तेज हो गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सीएम एकनाथ शिंदे के बीच में जंग छिड़ी हुई है। उद्धव ठाकरे अब एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे से राज्यव्यापी 'महाप्रबोधन यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे है। सीएम शिंदे का गृह क्षेत्र ठाणे है। रिपोर्ट के मुताबिक, ठाकरे तेंभी नाका में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। उद्धव ठाकरे पहले ही युवाओं और पुराने साथियों की सक्रिय भागीदारी के साथ पार्टी संगठन को फिर से पुनर्जीवित करने की योजना का एलान कर चुके हैं।

महाराष्ट्र की राजनाति में तेंभी नाका का काफी अहम स्थान है। यह वही जगह है जहां से सीएम शिंदे के राजनीतिक गुरू आनंद दिघे ने शिवसेना के विकास के लिए काम किया था। अब एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे एक बार फिर से शिवसेना को खड़ा करने के लिए तेंभी नाका में पहली रैली को संबोधित करने जा रहे है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: जालना के ऐतिहासिक मंदिर से राम और सीता की मूर्तियां गायब, 6 पंचधातु की मूर्तियों चोरी होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश

बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की 'महाप्रबोधन यात्रा' गणेश उत्सव के बाद शुरू हो सकती है। पिछले एक महीने से शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शिवसंवाद यात्रा द्वारा महाराष्ट्र के बागी चुनाव क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे उन चुनाव क्षेत्रों में घूम रहे हैं जहां के विधायक शिंदे खेमे से जुड़ा हैं। अपनी सभी भाषण में आदित्य ठाकरे कहते हैं कि 'देशद्रोहियों' की न केवल शिवसेना बल्कि ठाकरे परिवार को भी खत्म करने की योजना है।

आदित्य ठाकरे के बाद अब खुद उद्धव ठाकरे ने मोर्चा संभालने का फैसला किया है और शिंदे को घेरने की योजना तैयार कर रहे है। प्रस्तावित महाप्रबोधन यात्रा का समापन कोल्हापुर के बिंदु चौक पर होगा। शिवसेना द्वारा इस यात्रा एलान ऐसे वक्त पर किया गया है, जब बीजेपी ने नए सत्तारूढ़ शिंदे गुट के साथ मिलकर राज्य की 45 लोकसभा सीटों और राज्य विधानसभा में 200 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

Updated on:
22 Aug 2022 07:04 pm
Published on:
22 Aug 2022 07:01 pm