मुंबई

Maharashtra: दहल उठा शिरडी! दामाद ने पत्नी, सास और साले की धारदार हथियार से की हत्या

Shirdi News: आरोपी दामाद को पुलिस ने नासिक जिले से गिरफ्तार कर लिया है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई है।

2 min read
Sep 21, 2023
वसई में घर में मिली 3 लाश

Ahmednagar Shirdi Crime: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। शिरडी (Shirdi Murder Case) में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। दिल दहला देने वाली ये घटना शिर्डी के सावलीविहिर गांव में घटी है। आरोप है कि दामाद ने अपनी पत्नी, साले और सास (दादी) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। जबकि हमले में साले की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद है। इस वारदात ने पूरे शिरडी को हिलाकर रख दिया है। शिरडी के सावलीविहिर गांव में रहने वाले आरोपी सुरेश निकम का अपनी पत्नी और उसके मायकी वालों के साथ कई सालों से विवाद चल रहा था। जिस वजह से पत्नी अपने मायके में ही रहती थी और पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता चला गया। यह भी पढ़े-Samruddhi Mahamarg: जंगली जानवर से बचने के चक्कर में 3 बार पलटी कार, 1 की मौत, 3 गंभीर


बुजुर्ग सास को भी नहीं बख्शा!

इसी बीच कल आधी रात के करीब यह खौफनाक घटना घटी। गुस्से में आकर आरोपी सुरेश निकम ने घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी, साले, दादी सास को मौत के घाट उतार दिया। जबकि सास, ससुर और साले की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए शिरडी के साईंबाबा अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी वर्षा सुरेश निकम (उम्र 24 वर्ष), पत्नी का भाई रोहित चांगदेव गायकवाड (25 वर्ष), आजी सास हीराबाई द्रौपदा गायकवाड (70 वर्ष) के तौर पर हुई है। शिरडी पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

घर में घुसते ही कत्लेआम!

मृतिका वर्षा सुरेश निकम की भाभी श्वेता गायकवाड ने बताया कि आरोपी सुरेश निकम रात में अचानक घर आया। दरवाजा खोलते ही उसने धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। पांच से दस मिनट में उसने घर में कत्लेआम मचाया और परिवार के छह लोगों पर हमला कर मौके से भाग गया।

नासिक से आरोपी गिरफ्तार

आरोपी दामाद सुरेश निकम को पुलिस ने नासिक जिले से गिरफ्तार कर लिया है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। आरोपी के खिलाफ शिरडी पुलिस स्टेशन में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
21 Sept 2023 12:56 pm
Also Read
View All