मुंबई

Shiv Sena Dussehra Rally: मुंबई के शिवाजी पार्क में नहीं होगी शिंदे गुट की दशहरा रैली? सामने आई यह बड़ी खबर

Shiv Sena Dussehra Rally: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि अनुमति मिले या न मिले पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में ही होगी। दरअसल शिवसेना के ठाकरे समूह को बीएमसी ने अब तक शिवाजी पार्क में रैली के लिए मंजूरी नहीं दी है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2022, 10:19 AM IST
Eknath Shinde and Devendra Fadnavis
एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम के बीच शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर सियासी पारा हाई बना हुआ है। बगावत के बाद दो हिस्सों में बंटी शिवसेना की दशहरा रैली (Shiv sena Dussehra Melawa) कहां होगी? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिला है। शिवसेना का उद्धव ठाकरे खेमा और सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट दोनों ही धड़े दशहरा रैली आयोजित करने का दावा कर रहे हैं।

हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि अनुमति मिले या न मिले पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में ही होगी। दरअसल शिवसेना के ठाकरे समूह को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अब तक शिवाजी पार्क में रैली के लिए मंजूरी नहीं दी है। यह भी पढ़े-Shiv Sena Dussehra Rally: आदित्य ठाकरे ने दिखाए तीखे तेवर, कहा- शिवसेना बिना परमिशन के भी करेगी दशहरा रैली

शिवसेना पिछले कई वर्षों से विशाल शिवाजी पार्क में इस रैली का आयोजन करती रही है, जिसमें पार्टी संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का भाषण भी होता था। उनके निधन के बाद उद्धव ठाकरे दशहरा रैली की अगुवाई करते थे। लेकिन अब शिवसेना में विभाजन के बाद यह पहली दशहरा रैली होगी। दशहरा इस साल 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बता दें कि शिवसेना शिवाजी पार्क को ‘शिवतीर्थ’ कहकर पुकारती है।

इसलिए अभी तक सभी का ध्यान इस ओर है कि दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क किसको मिलता है। ऐसे में अब चर्चा है कि एकनाथ शिंदे समूह की दशहरा रैली शिवाजी पार्क की जगह मुंबई के बीकेसी के एमएमआरडीए मैदान में हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवाजी पार्क के बाद शिंदे समूह ने दशहरा रैली के लिए बीकेसी मैदान को चुना हिया और इसके लिए के आवेदन भी दे दिया गया है।

ऐसे में दशहरा सभा को लेकर नगर निगम (BMC) के अधिकारियों की ओर से अनुमति किसे दी जाती है, इसकी जिज्ञासा और तेज हो गई है। लेकिन अगर शिंदे समूह को शिवाजी पार्क में दशहरा सभा की अनुमति नहीं मिलती है, तो उनकी दशहरा सभा बीकेसी के एमएमएमआरडीए मैदान में होना तय माना जा रहा है।

Published on: