मुंबई

उद्धव ठाकरे को झटका! नगर निगम चुनाव से पहले 5 नेता बदलेंगे पाला, फडणवीस से की मुलाकात

Maharashtra Politics: नगर निगम चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के पांच पूर्व नगरसेवक बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 5:04 PM IST
Maharashtra Election

Maharashtra News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी (MVA) में शामिल उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा। अब महानगर पालिका चुनाव से पहले एक बार फिर पूर्व सीएम ठाकरे को पुणे को में बड़ा झटका लगने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, शिवसेना (यूबीटी) के पांच पूर्व नगरसेवक बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। खबर है कि उन्होंने हाल ही में बीजेपी नेता व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की है। कहा जा रहा है कि बीजेपी में उनकी एंट्री 5 जनवरी को मुंबई में फडणवीस की मौजूदगी में होगी।

पुणे नगर निगम में 10 नगरसेवक शिवसेना ठाकरे की पार्टी के हैं। शिवसेना के विभाजन के बाद नाना भानगिरे ने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया। वहीँ, विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अविनाश सालवे पुणे कैंटोनमेंट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल हो गए। ऐसे में शिवसेना उद्धव गुट के आठ पार्षद ही बचे।

अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उद्धव की पार्टी को फिर बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि पांच और नगरसेवक ठाकरे का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ जाने वाले है। विशाल धनवडे, बाला ओसवाल, संगीता ठोसर, पल्लवी जावले और प्राची आल्हाट के बीजेपी में शामिल होने की खबर है।  

Updated on:
2 Jan 2025, 5:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर वारिस पठान का बयान, बोले- ‘अमित साटम और मेयर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की महायुति में बढ़ा तनाव, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

बुलेटप्रूफ घेरे में अमिताभ बच्चन को फैंस से मिलने की नौबत आई, AICWA ने पीएम मोदी से की बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा बढ़ाने की अपील

‘पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी टिप्पणी नहीं की’, राज ठाकरे का पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना

दो बच्चों की मां बनने के बाद भी फिट थीं अमृता अरोड़ा, फिर अचानक बढ़ा वजन, अब कुछ महीनों में घटाए 14 किलो