14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुस्से से भरा किरदार, बदले की कहानी…आमिर खान की वो फिल्म जिसने दिलाया नेशनल अवॉर्ड

Aamir Khan Nation Film Award acting honour: आमिर खान की फिल्म 'राख' एक ऐसा गुस्से से भरा किरदार लेकर आई थी जिसने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, जो सिस्टम की गलतियों और अन्याय के खिलाफ अपने गुस्से को हथियार बनाकर लड़ता है।

2 min read
Google source verification
गुस्से से भरा किरदार, बदले की कहानी...आमिर खान की वो फिल्म जिसने दिलाया नेशनल अवॉर्ड

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की फिल्म- राख (सोर्स: IMDb)

Aamir Khan Nation Film Award acting honour: आज आमिर खान को बॉलीवुड का 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है, लेकिन उनके करियर की शुरुआत से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी बहुत ही कम लोगों को पता है। बता दें, आमिर जब सिर्फ 23 साल के थे, तब उन्होंने 1988 की फिल्म कयामत से कयामत तक (Qayamat Se Qayamat Tak) से बॉलीवुड में डेब्यू किया और रातों-रात स्टार बन गए। हालांकि सच ये है कि उनकी पहली शूट की गई फीचर फिल्म राख (Raakh) थी, जो बाद में रिलीज हुई। फिल्म 'राख' का निर्देशन आदित्य भट्टाचार्य ने किया था और इसमें सुप्रिया पाठक तथा पंकज कपूर भी लीड रोल में दिखें थे।

गुस्से की दुनिया में डूबकर बदले की राह पर चल पड़ता है

ये फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी थी जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हुए अपराध के बाद गुस्से की दुनिया में डूबकर बदले की राह पर चल पड़ता है। बता दें, उस समय की कई फिल्मों की तरह इसमें भी अपराध और हिंसा को कहानी के मेन मोड़ के रूप में दिखाया गया था और इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि आमिर के पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन चाहते थे कि पहले 'कयामत से कयामत तक' रिलीज हो, क्योंकि वो एक रोमांटिक फिल्म थी और नए एक्टर के लिए ज्यादा सुरक्षित लॉन्च मानी जा रही थी। तो यही वजह रही कि 'राख' की शूटिंग पहले होने के बावजूद ये फिल्म बाद में दर्शकों तक पहुंची।

फिल्म 'राख' में आमिर खान का रोल काफी गुस्सैल और गंभीर था। अगर ये फिल्म पहले रिलीज हो जाती, तो संभव है कि आमिर को उस दौर का नया "एंग्री यंग मैन" आमिर खान ही होते। बता दें, आज उनकी पहचान रोमांटिक हीरो के रूप में बनी और आगे चलकर उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से खुद को एक बेहतरीन एक्टर साबित किया। इस फिल्म के लिए आमिर ने अपने किरदार में पूरी तरह ढलने की कोशिश की थी।

सबसे बड़ी हिट फिल्मों में नहीं गिनी जाती

दरअसल, एक इंटरव्यू में आमिर खान बताया था कि बेघर किरदार को असली दिखाने के लिए उन्होंने कई दिनों तक नहाया तक नहीं, ताकि उनका लुक और व्यवहार बिल्कुल रीयल लगे। हालांकि, भले ही फिल्म 'राख' आमिर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में नहीं गिनी जाती, लेकिन इसी फिल्म के लिए उन्हें एक्टिंग में नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन मिला था और आज भी इसे उनके करियर की सबसे अलग फिल्मों से एक माना जाता है।