मुंबई

Shiv Sena: जेल से बाहर आते ही संजय राउत के बदले सुर, फडणवीस की तारीफ में पढ़े कसीदे, जल्द होगी मुलाकात

Maharashtra Politics: मुंबई में मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा “महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है. सरकार ने कुछ निर्णय अच्छे लिए हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा। कुछ दिनों में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से भी मुलाकात करूंगा।"
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2022, 12:46 PM IST
sanjay_raut.jpg
शिवसेना MP संजय राउत को मिली धमकी

Shiv Sena Sanjay Raut Praised Devendra Fadnavis: शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत पात्रा चॉल घोटाला (Patra Chawl Scam) से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में राहत पाने के बाद सक्रीय हो गए है। हालांकि वह बीजेपी के प्रति अपने रुख में नरमी दिखा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की तारीफ की और कहा कि वह जल्द ही उनसे मुलाकात करने वाले है।

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रमुख नेता संजय राउत ने कहा “जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा तो मैं इसमें उनका सहभागी हूं। मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है। मैं पूरी व्यवस्था को या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा।“ उन्होंने कहा, मैं आज उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और शरद पवार (Sharad Pawar) से मिलूंगा। यह भी पढ़े-Maharashtra: ‘अब पता चलेगा कि गिरफ्तार करके कितनी बड़ी गलती की’, जेल से बाहर आते ही गरजे संजय राउत

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा “महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है। सरकार ने कुछ निर्णय अच्छे लिए हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा। कुछ दिनों में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से भी मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा, जनता के काम को लेकर मैं 2-4 दिनों में डिप्टी सीएम फडणवीस से मिलूंगा। मैं दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी मिलूंगा।“

उन्होंने कहा “विरोध के लिए विरोध नहीं करूँगा और न कभी किया हूँ। जो चीजे जनता, राज्य और देश के लिए अच्छी होती है उनका स्वागत करना चाहिए. महाराष्ट्र में फडणवीस जी ने कुछ निर्णय अच्छे लिए है। खासकर गरीबों के लिए घर देने का फैसला, म्हाडा को अधिकार देने का फैसला... जो अधिकार हमारी सरकार ने छीन लिए थे वह मुझे अच्छा नहीं लगता था। फडणवीस साहब के यह निर्णय मुझे अच्छे लगे है।”

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्यसभा सदस्य राउत को इस साल जुलाई में उपनगरीय गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। राउत तब से ही ईडी की न्यायिक हिरासत में थे और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे।

Published on: