मुंबई

Shivaji Jayanti 2023: शिवाजी महाराज की जयंती पर अपनों को भेजें ये खास मैसेज, विशेज और रखें व्हाट्सएप स्टेटस

Shivaji Maharaj Jayanti 2023 Messages: शिवाजी जयंती की शुरुआत 1870 में महात्मा ज्योतिराव फुले (Mahatma Jyotirao Phule) ने की थी। शिवाजी जयंती को महाराष्ट्र में त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है।

2 min read
Feb 18, 2023
chhatrapati_shivaji_maharaj_jayanti_2023_status.jpg
Chhatrapati Shivaji Jayanti 2023

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023: मराठा साम्राज्य (Maratha Kingdom) के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में हर साल 19 फरवरी को शिवाजी जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष महान मराठा योद्धा की 393वीं जयंती है। मराठा राजा छत्रपति शिवाजी (Maratha King Shivaji) भारत के सबसे बहादुर, प्रगतिशील और सशक्त शासकों में से एक थे। वीर मराठा नेता को छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में 1674 में रायगढ़ में ताज पहनाया गया था।

शिवाजी जयंती की शुरुआत 1870 में महात्मा ज्योतिराव फुले (Mahatma Jyotirao Phule) ने की थी। शिवाजी जयंती को महाराष्ट्र में त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है। यह दिन आमतौर पर बहुत उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता हैं। यदि आप भी शिवाजी जयंती 2023 यानी शिव जयंती 2023 की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए मैसेजेस और विशेज अपनों को भेजकर दे सकते हैं। यह भी पढ़े-Shiv Jayanti 2023: जिस आगरा किले में औरंगजेब ने बनाया था बंदी, उसी में अब गूंजेगी शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा!


Happy Shivaji Jayanti 2023 WhatsApp Messages Quotes Wishes-

ऐसी दौलत नहीं मिलेगी, किसी बादशाह के खज़ाने में,

जो मैंने पाई है छत्रपती के सामने शीश झुकाने में।

वीरों के वीर छत्रपति

शिवाजी महाराज की जयंती पर

कोटि-कोटि नमन।

=

बिना रुके हर कठिनाई में कदम बढ़ाना,

आसान नहीं है, मातृभूमि पर शीश चढ़ाना।

शिवाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं!

=

हिंदुत्व की पहचान शिवाजी,

स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी,

देश का अभिमान शिवाजी,

राष्ट्र की है शान शिवाजी।

शिवाजी महाराज जयंती 2023

=

बिना रुके हर कठिनाई में कदम बढ़ाना,

आसान नहीं है मातृभूमि पर शीश चढ़ाना।

शिवाजी महाराज जयंती 2023!

=

जिनकी वीरता का लोहा मुगलों ने भी माना,

हिंदुओं की शान,

मराठा साम्राज्य का मान

ऐसे वीर छत्रपति शिवाजी महाराज को शत-शत नमन।

=

शिवाजी महाराज वीरता की अमर कहानी है,

जिनकी इतिहास के पन्नों पर अमिट निशानी है।

शिवाजी महाराज अमर रहें!

Published on:
18 Feb 2023 07:15 pm