Dogs Attack : वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपने घर से बाहर खेल रही था। तभी आवारा कुत्तों ने उसके ऊपर हमला किया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया ही।
Pune News : महाराष्ट्र के पुणे में घर के बाहर खेल रहे एक छोटे बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। यह घटना उत्तर पुणे जिले के खेड तालुका के चाकन इलाके में हुई। जहां 5-6 आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन समय पर घर वालों के आ जाने से बच्चे की जान बच गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
चाकन इलाके के कडाचीवाडी में पीड़ित मासूम अपने परिवार के साथ रहता है। 5 साल का यश घटना वाले दिन सड़क पर खेल रहा था। इस बीच घर के बाहर अकेले होने के कारण पांच-छह आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसे गिराकर नोंचने लगे।
बच्चे की आवाज सुनकर घर की एक महिला बचाने दौड़ी और उसके बाद कई और लोग यश की तरफ भागे। जिसके बाद कुत्तों का झुंड वहां से चले गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में यश को गंभीर जख्म हुए है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। लेकिन इस भयावह घटना से वह दहशत में है। इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
शहर में आवारा कुत्तों के हमले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। उक्त परिसर में 10-15 आवारा कुत्तों का झुंड रहता है। इस घटना के बाद इलाके के निवासियों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।