9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Thane: आनंद दिघे आश्रम में पैसे बरसाने का वीडियो वायरल, CM शिंदे हुए नाराज, शिवसेना के 2 नेता बर्खास्त

Shiv Sena Eknath Shinde : एक वीडियो में शिवसेना के कुछ स्थानीय नेता आनंद आश्रम में दिघे की तस्वीर के सामने नाचते और पैसे बरसाते नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 15, 2024

Anand Dighe Ashram video

Anand Dighe Ashram Video : शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सियासी गुरु दिवंगत आनंद दिघे से जुड़े आश्रम में कुछ लोगों के नाचने और नोट बरसाने का वीडियो सामने आने के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया है। शिवसेना की ठाणे इकाई के दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीँ, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (UBT) ने इस घटना को लेकर सीएम शिंदे पर निशाना साधा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे के ठाणे स्थित आनंद आश्रम (Anand Ashram) में यह घटना 12 सितंबर को गणेश उत्सव के समय की है। मुख्यमंत्री शिंदे ने इस घटना को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े-Maharashtra Rain: राज्य में फिर होगी झमाझम बारिश या विदा होगा मॉनसून? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को आनंद आश्रम के अंदर नोट उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की घोषणा की। आनंद आश्रम शिवसेना पार्टी का मुख्यालय और एकनाथ शिंदे के गुरु स्वर्गीय आनंद दिघे का पूर्व कार्यालय है। दिघे आनंद आश्रम से ही शिवसेना की ठाणे इकाई का संचालन करते थे।

शिवसेना ने दिघे की तस्वीर के सामने नाचने और नोट बरसाने की घटना को लेकर पार्टी की ठाणे इकाई के दो पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

एक वीडियो में कुछ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता आनंद आश्रम में दिघे की तस्वीर के सामने नाचते और पैसे बरसाते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।