मुंबई

Mumbai Gate way Of India : गेटवे ऑफ इंडिया पर किसने लहराए फ्री कश्मीर के बैनर, पुलिस ने फिर किया यह इंतजाम

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फ्री कश्मीर की तस्वीर लहराते तस्वीर पर ट्वीट करते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने लिखा, "आखिर ये विरोध किसके लिए है? फ्री कश्मीर के नारे यहां क्यों लग रहे हैं? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी ताकतों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 7:37 PM IST
Mumbai Gate way Of India : गेटवे ऑफ इंडिया पर किसने लहराए फ्री कश्मीर के बैनर, पुलिस ने फिर किया यह इंतजाम
Mumbai Gate way Of India : गेटवे ऑफ इंडिया पर किसने लहराए फ्री कश्मीर के बैनर, पुलिस ने फिर किया यह इंतजाम

मु़ंबई. जेएनयू हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया ऑफ इंडिया पर प्रदर्शनकारियों ने फ्री कश्मीर के बैनर लहराए। माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बंदोबस्त करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को मुंबई के ही आजाद मैदान में शिफ्ट करा दिया।


जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हिंसा के विरोध में आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों को मंगलवार सुबह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से आजाद मैदान ले जाया गया। सुबह करीब सात बजे पुलिस ने सभी छात्रों को पहले जगह खाली करने को कहा, उन्हें बताया कि देश-विदेश के टूरिस्ट के इस जगह पर आने की वजह से प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। देर तक बातचीत के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो पुलिस ने उन्हें जोर-जबर्दस्ती करते हुए आजाद मैदान शिफ्ट करा दिया। इधर, बैनर लहराने वाली युवती ने कहा कि वह मुंबई की रहने वाली है और कश्मीर में जो भी इंटरनेट आदि बंद कर केन्द्र सरकार समस्या पैदा कर रही है, इस वजह से उसने यह बैनर लहराया है। युवती ने कहा कि वह कश्मीर की जनता की भलाई चाहती है, साथ ही उनके साथ केन्द्र सरकार के दमनकारी नीति का वह विरोध करती है।


यह है मामला
जेएनयू में रविवार को नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों पर हमला कर दिया था। इस घटना की निंदा करने के लिए सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों छात्रों, एनजीओ और प्रमुख हस्तियों ने गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध प्रदर्शन किया। जेएनयू छात्रों और प्रोफेसरों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए छात्र भारतीय तिरंगा, बैनर और पोस्टर अपने साथ लिए हुए थे। इस दौरान उन्होंने नकाबपोश हमलावरों की हिंसा की कड़ी निंदा की। इधर, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फ्री कश्मीर की तस्वीर लहराते तस्वीर पर ट्वीट करते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने लिखा, "आखिर ये विरोध किसके लिए है? फ्री कश्मीर के नारे यहां क्यों लग रहे हैं? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी ताकतों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं।

Updated on:
7 Jan 2020, 7:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘शुरू में मदद के लिए चीख रहे थे, फिर सन्नाटा’, येडशी अग्निकांड पर प्रत्यक्षदर्शियों का बड़ा खुलासा, बचाने के लिए बुलाई थी JCB

पटाखों ने जला दी पूरी बालकनी और कमरा, दिवाली के बाद एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने शेयर की घर की डरावनी तस्वीरें, AQI पहुंचा 521

दिवाली पर आग की घटनाओं के बाद मुंबई में बड़ा फैसला, 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई पटाखों पर रोक

‘गाली-गलौज, स्मोकिंग और स्लीवलेस कपड़े नहीं पहनूंगी’, दीपिका चिखलिया ने फिल्मों में बोल्ड सीन और छोटे कपड़े पहनने पर कही बड़ी बात

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह