मुंबई

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह से 6 दिन बात नहीं की… उसके बाद अभिनेता की मौत! CBI की क्‍लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Sushant Singh Rajput Death Case : 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2025, 7:35 PM IST
Sushant singh Rajput Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती (Photo: IANS)

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पांच साल बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। रिपोर्ट में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को पूरी तरह से क्लीन चिट दी गई है। एजेंसी ने कहा कि रिया ने दिवंगत अभिनेता को किसी भी तरह से धमकाया या आत्महत्या के लिए उकसाया है, ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। हालांकि, सुशांत के परिवार ने सीबीआई की इस रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट अधूरी है और सच्चाई को छुपाने की कोशिश की गई है।

रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी शो पवित्र रिश्ता से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। 14 जून 2020 को वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने किराये के फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था और मामला सीबीआई को सौंपा गया था।

12 जून तक रिया नहीं बहन थी साथ

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक, रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने 8 जून 2020 को सुशांत का घर छोड़ दिया था और 14 जून तक रिया और सुशांत के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ था। 14 जून तक न रिया सुशांत के घर गई और न ही दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई। हालांकि सुशांत की बहन मीतू सिंह उन दिनों उनके साथ थीं। जांच से पता चला है कि मीतू सिंह 8 जून से 12 जून तक अभिनेता के फ्लैट में उनके साथ रहीं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि रिया पर लगे आर्थिक फर्जीवाड़े के आरोप भी साबित नहीं हुए। जांच में पता चला कि रिया जब घर से निकलीं, तो केवल अपना लैपटॉप और घड़ी साथ ले गईं, जो सुशांत ने ही उन्हें तोहफे में दी थी।

रिया को परिवार का हिस्सा मानता था सुशांत- CBI

सीबीआई ने कहा है कि सुशांत रिया को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और इसलिए रिया पर उनके खर्चों को धोखाधड़ी के तौर पर नहीं देखा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत अपने सभी वित्तीय लेन-देन चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकील के माध्यम से करते थे, इसलिए रिया या किसी अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप नहीं ठहराया जा सकता।

सीबीआई ने यह भी कहा है कि रिया या किसी अन्य आरोपी के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था। सुशांत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने वाले सबूत नहीं मिले है।

जांच से परिवार नाखुश, 20 दिसंबर को सुनवाई

गौरतलब हो कि सीबीआई ने इस साल मार्च में दो क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थीं। इनमें से एक क्लोजर रिपोर्ट सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले की है। वहीँ, दूसरा मामला खुद रिया ने मुंबई में सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराया था।

लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी की इस रिपोर्ट से सुशांत सिंह राजपूत का परिवार संतुष्ट नजर नहीं आ रहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को पटना की एक अदालत में होगी, जिसमें अदालत CBI के क्लोजर रिपोर्ट पर अपना निर्णय देगी।

Updated on:
23 Oct 2025, 7:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत

हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन विवाद पर उमर रियाज का बड़ा बयान, बोले- ‘मेरे भाई को जानबूझकर नीचा दिखाया गया’