18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजित पवार के बेटे को भी प्लेन क्रैश पर शक, कह दी ऐसी बात, जिसको लेकर महाराष्ट्र में बढ़ी हलचल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में नया विवाद छिड़ गया है। 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर VSR वेंचर्स के Learjet 45XR विमान के क्रैश में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब उनके बेटे जय पवार ने इस हादसे पर […]

2 min read
Google source verification
Ajit Pawar plane crash

अजित पवार के विमान दुर्घटना की जांच तेज़

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में नया विवाद छिड़ गया है। 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर VSR वेंचर्स के Learjet 45XR विमान के क्रैश में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब उनके बेटे जय पवार ने इस हादसे पर गंभीर शक जताते हुए जांच की ईमानदारी पर सवाल उठाए हैं। जय पवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर VSR वेंचर्स के सभी फ्लाइट ऑपरेशंस पर तुरंत बैन लगाने और कंपनी के एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस में संभावित गड़बड़ियों की बिना भेदभाव वाली गहन जांच की मांग की है।

आसानी से नष्ट नहीं हो सकता ब्लैक बॉक्स

जय पवार ने कहा, 'ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं हो सकते। जनता को पूरी, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच्चाई जानने का हक है।' उन्होंने सेफ्टी प्रोटोकॉल की चिंता जताई और जांच में ट्रांसपेरेंसी पर जोर दिया। यह बयान NCP की CBI जांच की मांग के ठीक एक दिन बाद आया है, जिससे महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

विमान हादसे की जांच जारी

यह क्रैश घने कोहरे और कम विजिबिलिटी में लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ था। विमान मुंबई से बारामती जा रहा था। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और DGCA जांच कर रहे हैं। AAIB ने DFDR से डेटा सफलतापूर्वक निकाला है, जबकि CVR (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) की जांच जारी है, जिसमें अमेरिका से तकनीकी मदद मांगी गई है।

रोहित पवार ने भी जताई थी साजिश की आशंका

इससे पहले अजित पवार के भतीजे और NCP (शरद पवार गुट) विधायक रोहित पवार ने भी हादसे में साजिश का संदेह जताया था। रोहित ने जांच में देरी, सबूत नष्ट करने की आशंका और VSR वेंचर्स की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने अतिरिक्त फ्यूल टैंक्स, पायलटों की भूमिका और कंपनी की लापरवाही पर आरोप लगाए। NCP (अजित गुट) की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एक डेलीगेशन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर CBI जांच की मांग की। डेलीगेशन में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और पार्थ पवार शामिल थे। फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करने का भरोसा दिया।