मुंबई

Mumbai Marathon: इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने जीता मुंबई मैराथन, भारतीयों में अनीश थापा ने मारी बाजी, जानें विजेताओं के नाम

Tata Mumbai Marathon 2025 Winners List : मुंबई मैराथन की शुरुआत 20 साल पहले 2004 में हुई थी। भारतीय महिला धावकों में निरमाबेन ठाकोर मुंबई मैराथन में पहली आईं।

2 min read
Jan 19, 2025

Mumbai Marathon 2025 : टाटा मुंबई मैराथन 2025 का आयोजन आज (19 जनवरी) दक्षिण मुंबई में किया गया। ‘मुंबई मैराथन’ के 20वें वर्ष के आयोजन में दुनियाभर के धावकों ने हिस्सा लिया। इस साल इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे (Berhane Tesfay) ने टाटा मुंबई फुल मैराथन (International Elite Men winner) जीता है, जबकि भारतीयों में अनीश थापा (Anish Thapa) पहले स्थान पर रहे है। भारतीय एलीट महिला रेस विजेता इस बार भी निरमाबेन ठाकोर (Nirmaben Thakor) ही रहीं।

मुंबई मैराथन में इस बार अफ्रीका के छोटे से देश इरिट्रिया का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग के धावकों में पहले दो स्थान इरिट्रिया के नाम रहा। हालांकि भारतीय पुरुषों में अनीश थापा ने मुंबई मैराथन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, उसके बाद मान सिंह और गोपी थोनकल रहे। धावक थापा ने 2 घंटे 17 मिनट 23 सेकंड में फुल मैराथन रेस पूरी की। जबकि दूसरे स्थान पर रहे मान सिंह ने 2 घंटे 17 मिनट 37 सेकंड में दौड़ पूरी की। हालांकि पुरुष वर्ग में भारत के अनीश थापा काफी पीछे रहे।

बेरहेन टेस्फे ने सबको पछाड़ा!

पुरुष वर्ग में इरिट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने गोल्ड जीता। उन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 44 सेकेंड में रेस पूरी की। मुंबई मैराथन में यह उनकी पहली जीत है। तो दूसरे स्थान पर इरिट्रिया के ही मेरहवी केसेटे (Merhawi Kesete) रहे, जिन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 50 सेकंड में रेस पूरी की। जबकि तीसरे स्थान पर इथियोपिया के टेस्फये डेमेके (Tesfaye Demeke) रहे, जिन्होंने 2 घंटे 11 मिनट 56 सेकंड में दौड़ पूरी की। पिछले साल मुंबई मैराथन 2024 इथियोपिया के हायले लेमी ने 2 घंटे 07 मिनट 50 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया था।

महिलाओं में किसने मारी बाजी?

वहीँ, टाटा मुंबई मैराथन 2025 में एलीट महिला वर्ग में केन्या की धाविका जॉयस टेली (Joyce Tele) ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2 घंटे 24 मिनट 56 सेकेंड में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। भारतीय महिला धावकों में निरमाबेन ठाकोर भरतजी (Nirmaben Thakor Bharatjee) लगातार दूसरी बार एलीट रेस पूरी करने वाली पहली बनी। उन्होंने 2 घंटे 50 मिनट 06 सेकंड में दौड़ पूरी की।

भारतीय महिला धावकों में निरमाबेन ठाकोर नंबर वन-

हजारों धावक हुए शामिल

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रतिष्ठित टाटा मुंबई मैराथन 2025 को हरी झंडी दिखाई। 42.197 किलोमीटर की फुल मुंबई मैराथन आज तड़के शुरू हुई। इस साल 50 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने टाटा मुंबई मैराथन (TMM2025) के लिए रजिस्ट्रेशन करावाया था।

मुंबई मैराथन में फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर दौड़, ड्रीम रन, सीनियर सिटीजन रन और चैम्पियन विथ डिसएबिलिटी रन जैसी श्रेणियों में आयोजित की गई। फुल मैराथन को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुंबई मैराथन के लिए पुलिस ने कड़ा बंदोबस्त किया था।

Updated on:
19 Jan 2025 05:06 pm
Published on:
19 Jan 2025 04:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर