
Saif Ali Khan (सोर्स- एक्स)
Saif Ali Khan On Ibrahim Ali Khan Amid Nepotism Debate: बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी स्टार किड्स को मिलने वाले विशेष अवसरों पर बहस लंबे समय से चलती आ रही है। इसी मुद्दे पर अब अभिनेता सैफ अली खान ने खुलकर अपनी राय रखी है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि भले ही वो अपने बच्चों का समर्थन करते हैं, लेकिन करियर के मामले में हर किसी को अपनी पहचान खुद बनानी होती है।
दरअसल, सैफ अली खान ने अपनी बहन सोहा अली खान के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत में नेपोटिज्म और अपने बेटे इब्राहिम अली खान के करियर को लेकर खुलकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने माना कि फिल्मी परिवार से आने वाले कलाकारों को शुरुआत में कुछ फायदे जरूर मिलते हैं, लेकिन आखिरकार सफलता मेहनत और प्रतिभा से ही मिलती है।
बातचीत में सैफ ने कहा कि वह अपने सभी बच्चों का समर्थन जरूर करते हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इब्राहिम से साफ कहा है कि उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होना सीखना होगा।
सैफ का मानना है कि जब किसी कलाकार को पहले से ही प्रसिद्ध परिवार का नाम मिल जाता है तो लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर वो लगातार पिता का सहारा लेते रहें तो खुद की पहचान बनाना मुश्किल हो सकता है।
सैफ अली खान खुद भी एक फिल्मी परिवार से आते हैं। उनकी मां शर्मिला टैगोर हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं। ऐसे में सैफ ने अपने शुरुआती करियर में यह दबाव महसूस किया कि लोग उन्हें उनकी मां से तुलना करके देखते थे।
इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने कहा कि दर्शकों को अक्सर ऐसे कलाकारों की सफलता ज्यादा प्रेरित करती है, जो बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते हैं। यही वजह है कि वह चाहते हैं कि इब्राहिम भी अपने प्रयासों से आगे बढ़ें।
सैफ अली खान की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनकी बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम हैं। बाद में सैफ ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे हैं- तेमूर अली खान और जहांगीर अली खान।
आज सारा अली खान बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी हैं, जबकि इब्राहिम भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आए थे। आने वाले समय में वो फिल्म 'कर्तव्य' में दिखाई देंगे, जिसे पुलकित निर्देशित कर रहे हैं और रेड चिलिस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
इसके अलावा सैफ जल्द ही फिल्म 'हैवान' में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में करीब 17 साल बाद उनकी जोड़ी अभिनेता अक्षय कुमार के साथ देखने को मिल सकती है।
वहीं इब्राहिम अली खान भी जल्द ही फिल्म 'दिलेर' से बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। पिता सैफ अली खान के अनुभव और सलाह उनके लिए जरूर मददगार साबित हो सकते हैं, लेकिन अभिनेता की मानें तो आखिरकार हर कलाकार को अपनी पहचान खुद ही बनानी पड़ती है।
Updated on:
07 Mar 2026 06:19 pm
Published on:
07 Mar 2026 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
