7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ladki Bahin Yojana: महायुति सरकार की महिला योजना में सेंध! महाराष्ट्र में महिलाओं की उम्मीदें टूटीं…जानें पूरा मामला

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के लिए आवंटन में बड़ी कटौती कर दी है। योजना का बजट 26,500 करोड़ रुपये किया गया है, जो पिछले साल के 36,000 करोड़ रुपये से करीब 9,500 करोड़ रुपए कम है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

Mar 07, 2026

Ladki Bahin Yojana dent women scheme of the Mahayuti government in Maharashtra

Ladki Bahin Yojana:महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के लिए आवंटन में बड़ी कटौती कर दी है। योजना का बजट अब 26,500 करोड़ रुपये किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 36,000 करोड़ रुपये के प्रावधान से करीब 9,500 करोड़ रुपये कम है। चुनाव के समय किए गए वादे के अनुसार लाभार्थियों को मिलने वाली मासिक राशि 2,100 रुपये की होनी थी, लेकिन अभी भी इसे बढ़ाया नहीं गया है।

लाभार्थियों की संख्या में गिरावट और बजट की स्थिति

2026-27 में इस योजना के तहत 1.53 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किए जाने का अनुमान है, जो पहले की तुलना में काफी कम है। इसका मुख्य कारण हाल ही में राज्य सरकार द्वारा कराए गए वेरिफिकेशन अभियान को बताया जा रहा है। वर्तमान दर के अनुसार, यदि हर महिला को मासिक 1,500 रुपये दिए जाएं तो पूरे साल के लिए लगभग 27,540 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी, जो सरकार द्वारा आवंटित राशि के लगभग बराबर है।

योजना का ढांचा और वितरण

लाडकी बहिन योजना को तीन हिस्सों में बांटा गया है। कुल 26,500 करोड़ रुपये में से लगभग 21,000 करोड़ रुपये सामान्य श्रेणी के लिए रखे गए हैं, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3,000 करोड़ रुपये और जनजातीय क्षेत्र उपयोजना के तहत 2,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह योजना जुलाई 2024 में शुरू की गई थी और 21 से 65 वर्ष की आयु की उन महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है।