7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heart Attack Real Story : फेमस एक्टर को जब आया हार्ट अटैक, “3 लक्षणों” को इग्नोर करना पड़ा भारी, Drew Carey की दर्दनाक कहानी

Actor Drew Carey Heart Attack Story: अमेरिका के फेमस एक्टर ड्रू कैरी ने अपने हार्ट अटैक का अनुभव शेयर किया है। एक्टर ने बताया कि उनकी धमनी में 95% ब्लॉकेज था, शरीर बार-बार संकेत दे रहा था। पर हार्ट अटैक को लेकर गलतफहमी (Misconceptions about Heart Attack) को लेकर उनको क्या कुछ सहना पड़ा था।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Ravi Gupta

Mar 07, 2026

Heart Attack Real Story, Actor Drew Carey Heart Attack, symptoms of heart attacks, Artery Blockage 95 percent,

Actor Drew Carey Heart Attack Story | Photo - Instagram/Drew Carey

Heart Attack Real Story Actor Drew Carey : अमेरिका के फेमस एक्टर ड्रू कैरी (Drew Carey) ने हार्ट अटैक का दर्द शेयर किया है। एक्टर ने बताया है कि कैसे उनको हार्ट अटैक के लक्षण को नजरअंदाज करना भारी पड़ा था। वो टहल रहे थे और शरीर उनको संकेत दे रहा था। वो उस बात को मजाकिया तौर पर लेते गए और फिर उनको दर्दनाक अनुभव के साथ जीवन गुजारना पड़ा।

हार्ट अटैक को लेकर गलतफहमी (Misconceptions about Heart Attack)

कैरी ने बुधवार को टेड डेंसन के पॉडकास्ट "व्हेयर एवरीबॉडी नोज योर नेम" पर बताया कि 2001 में ऐसा हुआ था। क्योंकि, मुझे लगता था कि हार्ट अटैक आएगा और आदमी धड़ से नीच गिर जाएगा। वो हार्ट अटैक के लेकर ऐसा ही सोचते थे इसलिए, जब उनको लक्षण दिखे तो वो उस पर ध्यान ही नहीं दिए।

जॉगिंग के वक्त आया था अटैक

एक्टर ने कहा, "मेरा वजन वास्तव में बहुत ज्यादा था, और हमें शूटिंग पर वापस आना था। वजन कम करने के लिए जॉगिंग शुरू करने का फैसला किया। मैं अपनी गली में जॉगिंग कर रहा था, और मेरी हृदय गति (हार्ट रेट) लगभग 160 या उसके आसपास चली गई, मुझे अपने कंधे में सुन्नपन, सीने में जकड़न महसूस हुआ। मैंने पढ़ा था कि दिल के दौरे के लक्षण थे, लेकिन मैंने सोचा था कि अगर आपको दिल का दौरा पड़ता है, तो आप 'उफ' करेंगे और कार्टून की तरह नीचे गिर जाएंगे। मुझे लगा कि दिल का दौरा पड़ने पर यही होता है।"

हमारे लिए सीख- हम फिल्मों में या किसी से सुनते हैं कि हार्ट अटैक के बाद आदमी अचानक गिर जाता है। पर, हर बार ऐसा हो या आपके साथ ही वैसा ही हो ये जरूरी नहीं है। इसलिए, एक्शन से अधिक जरूरी है कि लक्षण को ध्यान में रखा जाए।

Heart Attack Warning Sign | हार्ट अटैक के लक्षण

हमारे लिए सीख- अमेरिकन हार्ट फाउंडेशन से लेकर देश-दुनिया के तमाम कार्डियोलॉजिस्ट इन लक्षणों के बारे में बताते हैं। ये वैज्ञानिक तौर पर सही हैं। इसलिए, इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

धमनी (Artery Blockage) 95% ब्लॉक थी

इसके बाद, एक्टर को जब बहुत दिक्कत महससू हुई तो अपनी प्रेमिका को बताया और फिर एंबुलेंस बुलाकर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एबीसी न्यूज के अनुसार, कैरी 2001 की भयंकर गर्मी में गंभीर दिल के दौरे से बाल-बाल बचे थे, उनकी एक धमनी 95% ब्लॉक थी।

हमारे लिए सीख- हार्ट अटैक के लक्षण शुरुआत में दिख सकते हैं और अधिकतर बार गंभीर होने पर दिखते हैं। इसलिए, दिल की बीमारी की जांच समय-समय पर कराएं ताकि ब्लॉकेज की समस्या के बारे में पता चल पाए। क्योंकि, अगर एक्टर ने भी समय पर हार्ट की जांच कराई होती तो शायद ये ब्लॉकेज रिस्क लेवल 95 प्रतिशत तक नहीं पहुंचती।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल