मुंबई

मुंबई की महिलाओं के लिए तेजस्विनी बस

37 मिडी- बसों को खरीदने के प्रस्तवा को मंजूरी
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 11:46 AM IST
patrika mumbai
मुंबई की महिलाओं के लिए तेजस्विनी बस


मुंबई. बेस्ट समिति की बैठक में मंगलवार को मुंबई की महिलाओं के लिए महाराष्ट्र शासन की तरफ से शुरू की गई " तेजस्विनी बस योजना" के तहत 37 मिडी- बसों को खरीदने के प्रस्तवा को मंजूरी दी गई। वीई कमर्शियल विहिकल्स लिमिटेड से बेस्ट प्रशासन 37 बस खरीदेगी। इसके लिए कंपनी को बेस्ट 10 करोड़ 91 लाख रुपए देगी। इन बसों में सिर्फ महिलाएं चलेंगी।
गौरतलब है कि मुंबई की महिलाओं की यात्रा सुखद करने के लिए राज्य सरकार ने एक वर्ष पहले 11 करोड़ रूपए दिए थे। इस पैसे से 30 बस खरीदना था। पर एक वर्ष तक ये बसें खरीदी नहीं गईं। मंगलवार को समिति के सामने बेस्ट ने माना कि उन्होंने राज्य सरकार की इस रकम का उपयोग बेस्ट के अन्य खर्चों में किया। अब बेस्ट 30 की जगह 37 डीजल से चलने वाली बसें खरीदने जा रही है। बता दें कि इन बसों के लिए टाटा मोटर्स ने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया था, पर सबसे कम कीमत भरने वाले व्हीई कमर्शियल व्हेईकल्स लिमिटेड या कंपनी को बस आपूर्ति का ठेका दिया गया। इसके लिए ठेकेदार को कुल 10.91 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस विषय पर बोलते हुए बेस्ट समिति सदस्य सुनील गणाचार्य ने कहा कि बेस्ट महाव्यवस्थापक की जिद के चलते ये बसें एक वर्ष देरी से आ रही हैं। उन्होंने डीजल बसों की खरीदारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हम एक तरफ तो प्रदूषण को बचाने की बात करते हैं, दूसरी तरफ हम ज्यादा प्रदूषण करने वाली डीजल बसों को खरीद रहे हैं। बेस्ट समिति के अध्यक्ष अनिल पाटणकर ने कहा कि प्रशासन इस बात को ध्यान में रखे कि सभी तेजस्विनी बसें एक स्थान पर न रहकर बेस्ट के सभी डीपो में चलें।

Published on:
Also Read
View All
सलमान खान के गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ पर हुए विवाद पर जावेद अख्तर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नई पीढ़ी की भाषा अब बदल गई है

‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ में शाहरुख खान का लग्जरी लुक, 86.70 लाख के डायमंड नेकलेस ने मचाई धूम

‘छम्मक छल्लो’ की कॉपी या पुराना जादू? King के ‘डैडी कूल’ में शाहरुख-करीना के डांस पर बंटे फैंस

रात 2 बजे स्काउट के बेड के पास पहुंचीं लव गिल, बात करने के लिए उठाया, बोलीं- मैं अब थक गई हूं, सब वही बातें करते हैं

कभी PM मोदी को बताया ‘विष्णु अवतार’ तो कभी शाहरुख से रिप्लेस होने की बात, अभिनेता सुदेश बेरी ने अब बहू शांभवी शर्मा के आरोप का दिया जवाब