मुंबई

मुंबई के करीब 16 जिलेटिन की छड़ें और 17 डेटोनेटर मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Mumbra Khadi Explosive: ठाणे पुलिस, कलवा पुलिस, मुंब्रा पुलिस, राजस्व अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच जारी है।

2 min read
Sep 12, 2023
मुंब्रा खाड़ी में मिला विस्फोटक, पुलिस ने शुरू की जांच

Gelatin Sticks and Detonators Found in Thane: गणेशोत्सव से पहले मुंबई के करीब मुंब्रा खाड़ी (Mumbra Khadi) से विस्फोटक सामग्री मिलने से पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। ठाणे पुलिस को मुंब्रा रेतीबंदर इलाके में विस्फोटकों का जखीरा मिला है। प्रारंभिक तौर पर कहा जा रहा है कि इस विस्फोटक सामग्री का उपयोग अवैध रेत खनन के लिए किया जाना था। उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारा स्टॉक जब्त कर लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर में मुंब्रा रेतीबंदर में अज्ञात नाव में 16 जिलेटिन की छड़ें और 17 डेटोनेटर पाए गए। इस सामग्री का उपयोग खाड़ी में सक्शन पंपों का उपयोग करके अवैध रेत खनन के लिए किया जाना था। कलवा पुलिस ने जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़े-Mumbai: 43 साल के प्रेमी ने 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या की, एक महीने बाद भी नहीं मिला शव

बताया जा रहा है कि स्थानीय मछुआरों ने संदिग्ध नावों को देखा और इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिलेटिन और डेटोनेटर को बरामद किया। मौके पर ठाणे पुलिस, कलवा पुलिस, मुंब्रा पुलिस, राजस्व अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है।

महाराष्ट्र में कुछ ही दिनों में गणेशोत्सव का त्योहार शुरू होने वाला है। जिस इलाके में पुलिस को ये विस्फोटक सामग्री मिली है, वहां भगवन गणेश की प्रतिमा भी विसर्जित की जाती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अज्ञात नौकाएं किसकी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

मालूम हो कि पूरे प्रदेश में बप्पा के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। गणेश भक्त भी खासा उत्साह दिखा रहे हैं। बड़े गणेश मंडल की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हर साल की तरह इस साल भी गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई पुलिस शहरभर में कड़ा बंदोबस्त कर रही है।

Published on:
12 Sept 2023 07:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर