
Thane Mira Bhayandar News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले (Thane crime News) में पुलिस ने छापेमारी करके देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि मीरा भायंदर के (Mira Bhayandar) लॉज के मालिक, उसके मैनेजर और लॉज के चार अन्य कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी पर परिसर में देह व्यापार करने की अनुमति देने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त जोन-1 (मीरा भायंदर-वसई विरार) जयंत बजबाले ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को मीरा भायंदर इलाके में स्थित परिसर से वेश्यावृत्ति में लिप्त पांच महिलाओं को भी छुड़ाया। यह भी पढ़े-मुंबई में 8 साल की बच्ची को जबरन किस करने वाले दोषी को 5 साल की जेल, जानें मामला
उन्होंने कहा कि बाद में महिलाओं को बचाव गृह भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पालघर में बच्ची से रेप
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 19 साल के शाहनवाज शाह को गिरफ़्तार किया है। पालघर पुलिस ने बताया कि जब पीड़िता घर के बाहर खेल रही थी तो आरोपी ने उसे चॉकलेट खिलाने का लालच देकर रेप किया। नाबालिग लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।