मुंबई

अब ठाणे में पानी की कटौती! 12 और 13 मार्च को इन इलाकों में सूखे रहेंगे नल

Thane Water Cut: टीएमसी के पानी की कटौती गुरुवार सुबह 9 बजे से शुक्रवार सुबह 9 बजे तक रहेगी। इस दौरान नौपाडा और उथलसर वार्ड के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

2 min read
Mar 11, 2026
मुंबई में 28 और 29 मार्च को पानी कटौती (Photo: IANS/File)

ठाणे शहर के कई इलाकों में 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहने वाली है। ठाणे नगर निगम (TMC) ने जानकारी दी है कि उठलसर वार्ड समिति क्षेत्र के सिद्धेश्वर जलकुंभ में नई पानी की पाइपलाइन के निर्माण कार्य के कारण यह फैसला लिया गया है।

नगर निगम के अनुसार, जलकुंभ की 600 मिमी आउटलेट पाइपलाइन खुदाई के दौरान प्रभावित होगी, जिसे दूसरी जगह शिफ्ट करना आवश्यक है। इसी कारण गुरुवार 12 मार्च सुबह 9 बजे से शुक्रवार 13 मार्च सुबह 9 बजे तक कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें

मुंबई में 10 मार्च से पानी की कटौती! इन इलाकों में नहीं आएगा BMC का पानी

इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

टीएमसी अधिकारियों के अनुसार, उथलसर वार्ड (Uthalsar Ward) के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इनमें प्रमुख रूप से सिद्धेश्वर तलाव, रामाबाई आंबेडकर नगर, गणेशवाड़ी, नितिन कंपनी, पंचपाखडी, सरोवर दर्शन, चंदनवाड़ी, हंसनगर, सिंगनगर, खोपट, फ्लावर वैली, शेलार पाड़ा, गोकुलदासवाड़ी, कोलबाड और गोकुलनगर शामिल हैं।

इसके अलावा नौपाडा वार्ड (Naupada Ward) के कुछ हिस्सों में भी पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में पंचपाखडी, चंदनवाड़ी, नगर निगम क्षेत्र, चराई और धोबियाली शामिल हैं।

नागरिकों से पानी बचाने की अपील

ठाणे नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान पानी का उपयोग बेहद सावधानी और जरूरत के अनुसार करें। नगर निगम का कहना है कि काम पूरा होते ही पानी की आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी।

पहले भी सामने आ चुकी है पानी की समस्या

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में पहले भी पानी की कमी की समस्या सामने आती रही है। ऐसे में नागरिकों ने नगर निगम से अनुरोध किया है कि पाइपलाइन से जुड़ी किसी भी समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

बता दें कि ठाणे महानगरपालिका (TMC) क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 27 लाख है, जिसके लिए प्रतिदिन 621 मिलियन लीटर (MLD) पानी की आवश्यकता होती है, जबकि वर्तमान में शहर को 585 MLD पानी की आपूर्ति होती है। जिसमें से ठाणे महानगरपालिका 250 MLD, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC) 135 MLD, स्टेम कंपनी 115 MLD और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) 85 MLD जैसे विभिन्न स्रोतों से पूरी होती है।

हालांकि, ठाणे में बीएमसी से सप्लाई होने वाला 85 MLD पानी का वितरण किसन नगर 1 और 2, वागले एस्टेट, इंदिरा नगर, कोपरी, गावदेवी, बालकुम और घोड़बंदर के कुछ हिस्सों में होता है। ठाणे के दिवा क्षेत्र को MIDC से पानी मिलता है। जिले में बढ़ती आबादी के कारण पानी की कमी की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसे दूर करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

Published on:
11 Mar 2026 05:43 pm
Also Read
View All