
Mahabharat Actor Kanwarjeet Paintal (सोर्स- एक्स)
Mahabharat Actor Kanwarjeet Paintal:बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाई अक्सर सामने नहीं आती, लेकिन इस बार इंडस्ट्री के ही अनुभवी कलाकारों ने उस कड़वे सच से पर्दा उठाया है, जो आज कई टैलेंटेड एक्टर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। सोशल मीडिया के दौर में अब एक्टिंग नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स काम दिलाने का जरिया बनते जा रहे हैं और इसी ट्रेंड पर खुलकर अपनी नाराजगी जताई है मनमीत सिंह और कंवरजीत पेंटल ने।
हाल ही में एक वीडियो के जरिए इन दोनों कलाकारों ने इंडस्ट्री के इस बदलते ट्रेंड पर तंज कसा। वीडियो में बातचीत के दौरान जब एक्टर होने पर सवाल किया गया तो जवाब मिला- 'मेरे सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स नहीं हैं, इसलिए मैं एक्टर नहीं हूं।' यह व्यंग्य भले ही मजाकिया अंदाज में पेश किया गया हो, लेकिन इसके पीछे छिपी सच्चाई बेहद गंभीर है।
मनमीत सिंह ने इस वीडियो के जरिए ये दिखाने की कोशिश की कि आज के दौर में एक्टिंग स्किल्स से ज्यादा सोशल मीडिया पर आपकी मौजूदगी को महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने ये भी इशारा किया कि अब कलाकारों को अपने हुनर से ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ाने पर ध्यान देना पड़ रहा है।
एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए संघर्ष, मेहनत और अभिनय क्षमता सबसे बड़ी पूंजी मानी जाती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। कास्टिंग के दौरान कई बार यह देखा जा रहा है कि कलाकार की लोकप्रियता को उसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स के आधार पर आंका जा रहा है।
इस ट्रेंड के कारण कई अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों के हाथ से अच्छे प्रोजेक्ट निकल जाते हैं, जबकि कम अनुभवी लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय चेहरे मौके पा जाते हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री में एक नई बहस छिड़ गई है—क्या अब अभिनय कला से ज्यादा जरूरी ‘फॉलोअर्स’ हो गए हैं?
करीब 77 साल के कंवरजीत पेंटल, जिन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, आज इस स्थिति से जूझ रहे हैं। 'महाभारत' में ‘शिखंडी’ का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले पेंटल का मानना है कि अब इंडस्ट्री में अनुभव की कद्र कम हो गई है।
उन्होंने फिल्मों और टीवी में दशकों तक काम किया, लेकिन आज उन्हें भी काम के लिए सोशल मीडिया की दौड़ में शामिल होना पड़ रहा है। यह स्थिति न सिर्फ उनके लिए, बल्कि कई अन्य सीनियर कलाकारों के लिए भी चुनौती बन गई है।
Published on:
26 Apr 2026 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
