मुंबई

मुंबई में हजारों परिवारों को मिलेगा सस्ते घर का तोहफा, सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला, महालॉटरी जल्द

CIDCO Mega Lottery news: यदि आप एक किफायती घर की तलाश कर रहे हैं, तो सिडको की यह लॉटरी आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

2 min read
Aug 21, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- IANS)

CIDCO House Lottery: मुंबई महानगर में घर खरीदना आज भी हजारों लोगों का सपना है। आसमान छूती कीमतों के कारण बहुत से लोग जीवनभर कमाने के बावजूद अपना घर नहीं खरीद पाते। हालांकि महाराष्ट्र सरकार की ओर से म्हाडा और सिडको के जरिए किफायती घर बनाए जाते हैं, लेकिन इनकी संख्या सीमित होने के कारण लाखों लोग आवेदन करते है। यही वजह है कि वर्षों तक म्हाडा और सिडको की लॉटरी भरने के बावजूद अपने घर का सपना अधूरा ही रह जाता हैं। लेकिन अब इसको लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार जल्द ही एक अहम फैसला ले सकती है, जिससे हजारों परिवारों को सस्ते में अच्छा घर मिल सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिडको नवी मुंबई में जंबो हाउसिंग लॉटरी लाने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में जल्द ही बैठक होने वाली है। इस बैठक में सिडको के घरों की कीमतें कम करने पर चर्चा होगी। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो सिडको की बहुप्रतीक्षित महालॉटरी का रास्ता साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

MHADA Konkan Board Lottery: म्हाडा के 50000 सस्ते घरों के लिए बंपर लॉटरी आज से शुरू, 3 सितंबर को निकलेगा ड्रॉ

सिडको के एक अधिकारी ने बताया कि, "सरकार अगर घरों की कीमतों पर अंतिम निर्णय लेती है, तो हमारी पूरी तैयारी लॉटरी निकालने की है। सिडको के पास 25 लाख रुपये तक के घर उपलब्ध हैं। घर की लोकेशन के आधार पर कीमत तय होती है, लेकिन बाजार दर की तुलना में इन घरों की कीमतें हमेशा कम रहती हैं। इसके अलावा, गुणवत्ता और सुविधाओं के मामले में भी सिडको के घर निजी बिल्डरों से कम नहीं होते हैं।

अब सबकी निगाहें सीएम की अगुवाई वाली आगामी बैठक पर टिकी हैं। अगर इसमें घरों की कीमतें कम करने का रास्ता साफ हो गया, तो जल्द ही सिडको की जंबो लॉटरी का ऐलान किया जाएगा। मुंबई और उपनगरों में वर्षों से घर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह फैसला किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगा। इस कदम से हजारों परिवारों को न सिर्फ किफायती घर मिलेंगे, बल्कि अपना घर होने का सपना भी पूरा होगा।

गौरतलब हो कि म्हाडा यानी महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) के कोकण मंडल ने ठाणे और पालघर में अपना घर खरीदने कि चाहत रखने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को पिछले महीने बड़ी दी। म्हाडा ने कुल 5,285 किफायती घरों की बंपर लॉटरी की घोषणा की। जबकि म्हाडा लॉटरी ड्रॉ 3 सितंबर सुबह 10 बजे डॉ काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह (ठाणे) में होगा। इस बंपर लॉटरी में घरों की कीमत 25 लाख रुपये से 60 लाख रुपये के बीच है।

Updated on:
21 Aug 2025 12:00 am
Published on:
21 Aug 2025 09:00 am
Also Read
View All