महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई शहर को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाया जायेगा। स्थानीय निवासियों को बाहर जाने से रोकने के लिए किफायती घर बनाए जाएंगे। इसके लिए सीएम एकनाथ शिंदे ने हर संभव मदद का भरोसा दिया हैं।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई शहर को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि मुंबई को वे वर्ल्ड का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाना चाहते हैं। इसके लिए राज्य सरकार सभी तरह की कोशिश करेगी। मुंबई के लिए किए जा रहे डेवलपमेंट कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। सीएम शिंदे ने मुंबई के स्थानीय निवासियों को बाहर जाने से रोकने के लिए किफायती घर बनाने का वादा किया हैं।
शिंदे खेमे के सांसद राहुल शेवाले और डॉ श्रीकांत शिंदे की पहल पर कंस्ट्रक्शन टाइम्स की मदद से एक दिवसीय 'मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन 2034' सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई जिले के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक कालिदास कोलंबकर, विधायक रईस शेख समेत अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में सीएम शिंदे ने सांसद राहुल शेवाले और सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे का शुक्रिया अदा करते हुए सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें: Mumbai News: मराठी अभिनेत्री मनवा नाईक के साथ कैब ड्राइवर ने की बदसलूकी, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई शहर में किफायती घर बनाने को जरूरी बताते हुए राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल की जानकारी दी है। सीएम शिंदे ने ईस्टर्न फ्रीवे से घोड़बंदर रोड तक विस्तार करने, एमएमआर क्षेत्र में सड़कों की कंक्रीटिंग करने, एकीकृत डीपीआर, गांवठान-कोलीवाड़ी का व्यापक विकास की जानकारी दी। इस मौके पर सांसद राहुल शेवाले ने मुंबई के डेवलपमेंट में काम करने वाली कई एजेंसियों को एक प्लेटफार्म पर आकर काम करने को कहा। अच्छे तालमेल से बेहतर काम होगा।
बता दें कि इस सम्मेलन में एमएमआरडीए आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास, सिडको के महाप्रबंधक संजय मुखर्जी, एसआरए संदीप देशमुख, नगर अधिकारी विशाल थोम्बरे, वास्तु विशारद हाफिज ठेकेदार, एनआरईडीसीओ के अध्यक्ष राजन बंदेलकर, बिल्डर नरेंद्र हीरानंदानी सहित कई सारे अधिकारी और कारोबारी मौजूद थे।