मुंबई

गुजरात की जीत पर उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को दी बधाई, आप को लेकर दिया बड़ा बयान

Gujarat Assembly Election Results 2022: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी को गुजरात की जीत पर बधाई दी हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि गुजरात में चुनाव का नतीजा उम्मीद के अनुरूप रहा। ठाकरे ने कहा कि आम आदमी पार्टी की वजह से गुजरात में वोटों का बंटवारा हुआ और इससे फायदा हुआ।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 10:25 PM IST
uddhav_thackeray_at_dussehra_rally.jpg
Uddhav Thackeray at Dussehra Rally

Gujarat Election Results 2022: शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के लिए गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी हैं। लेकिन इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र से ‘ली गई’ परियोजनाओं की वजह से यह चुनाव परिणाम आया है। उद्धव ठाकरे ने एक बयान में कहा कि गुजरात में परिणाम उम्मीद के अनुरूप रहा और चुनाव एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा गया, यही वजह थी कि लोगों ने बड़ी संख्या में वोटिंग की।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि मैं गुजरात में रिकॉर्ड-तोड़ और ऐतिहासिक जीत के लिए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने यह कहकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा कि जो परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात ले जाई गईं, उसकी बदौलत भी बीजेपी को जीत में काफी मदद मिली। महाराष्ट्र में विपक्षी दल शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) हाल ही में कुछ बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को गुजरात में ले जाने को लेकर बीजेपी पर लगातार हमला बोल रही हैं। यह भी पढ़े: मुंबई को सुंदर बनाने के अभियान में आई तेजी, बीएमसी इलेक्शन से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला

बता दें कि इसी के साथ उद्धव ठाकरे ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की वजह से गुजरात में वोटों का बंटवारा हुआ और इससे बीजेपी को काफी फायदा मिला। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि पीएम मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर आएंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह मुंबई निकाय चुनावों को मद्देनजर रखते हुए बड़े एलान करेंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार बहुमत के आंकड़े से कहीं ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के पीछे की सबसे बड़ी वजह पीएम नरेंद्र मोदी के धुआंधार रैली को बताया जा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जिन विधानसभा क्षेत्रों में अपनी रैलियां की हैं उनमें से ज्यादातर सीटों पर बीजेपी को फायदा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा इलेक्शन में रैली के साथ साथ रोड शो भी किए, जिसका असर चुनाव में मिला है।

Updated on:
8 Dec 2022, 10:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘हाथ पकड़कर अभिनय सिखाया’, CID के निर्माता बी.पी. सिंह को याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर, बोलीं- ‘वो मेरे गुरु थे’

‘किसी की गर्लफ्रेंड बेइज्जत करके चली गई, फिर भी’ लव गिल पर माही विज के तीखे बोल, Bigg Boss 20 के घर में बढ़ा विवाद

कनिका मान और गुल्लू ने पकड़ ली माही विज की गेम! ‘नकली प्रो मैक्स’ बोलते हुए खोल डाली सारी पोल

Mumbai Metro Line 12A: कल्याण-डोंबिवली से नवी मुंबई का सफर होगा आसान, क्या है 13856 करोड़ की नई मेट्रो परियोजना