Maharashtra Politics: शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि सीएम एकनाथ शिंदे के 110 करोड़ के भूमि घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इससे जुड़े दस्तावेज सही जगह भेजे जा चुके हैं।
Sanjay Raut on Eknath Shinde NIT Land Case: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है। दिल्ली में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि सीएम शिंदे पर लगे जमीन घोटाले के आरोप गंभीर हैं। इसलिए हमने केंद्र के प्रमुख लोगों को इससे जुड़े दस्तावेज भेजे हैं।
ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि सीएम एकनाथ शिंदे के 110 करोड़ के भूमि घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इससे जुड़े दस्तावेज सही जगह भेजे जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) शिंदे के घोटालों को दबा रहे हैं। राउत ने बीजेपी और वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे (Anna Hazare) पर भी निशाना साधा है। यह भी पढ़े-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया है घोटाला, देना पड़ेगा इस्तीफा... संजय राउत ने बोला हमला
नागपुर में हुए कथित भूखंड घोटाले का मुद्दे महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने शीतकालीन सत्र में जोर-शोर से उठाया। विपक्ष ने इस मामले में सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आरोप लगाया है और उनके इस्तीफे की मांग की है। एकनाथ शिंदे को घेरने के लिए ठाकरे गुट ने दिल्ली में भी उनके खिलाफ गतिविधियां शुरू कर दी हैं।
संजय राउत ने बताया कि एकनाथ शिंदे के घोटाले के दस्तावेज केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों को दे दिए गए है। राउत ने दावा किया कि शिंदे पर लगे आरोप गंभीर हैं। इसलिए देवेंद्र फडणवीस जल्दबाजी में दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह दिल्ली में निश्चित रूप से इस पर चर्चा करेंगे।
राज्यसभा सांसद राउत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पसंद के बिल्डरों को 2 करोड़ रुपए में 110 करोड़ के भूखंड दिए। जो 16 भूखंड गरीबों के घर हेतु आरक्षित किये गये थे। उन्होंने कहा, तब भी इस निर्णय का विरोध हुआ था। फिर भी तत्कालीन नगर विकास मंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री शिंदे ने आनन-फानन में भूखंडों का आवंटन कर दिया था। उन्होंने अन्ना हजारे पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है।