
नाबालिग छात्रा को प्रदर्शनी दिखाने के बहाने ले गया शिक्षक, बनाया अश्लील वीडियो (AI Image)
महाराष्ट्र के नासिक जिले के चांदवड में एक शिक्षक पर लगे गंभीर आरोपों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक नाबालिग छात्रा को प्रदर्शनी दिखाने के बहाने बाहर ले जाकर शिक्षक ने कथित तौर पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। उसके कथित रूप से पीड़िता के साथ गलत व्यवहार किया और अश्लील फोटो खिंची। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक स्कूल के बाहर एकत्र हो गए। गुस्साए लोगों ने स्कूल के सामने धरना-प्रदर्शन कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा को प्रदर्शनी दिखाने का बहाना बनाकर अपने साथ बाहर ले गया। आरोप है कि इस दौरान उसने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया। इतना ही नहीं, छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की।
घटना सामने आने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट व भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी शिक्षक को 1 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद चांदवड और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भारी नाराजगी है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई आवश्यक है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी, लेकिन इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Published on:
30 May 2026 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
