मुंबई

Maharashtra Political Crisis: उद्धव ठाकरे को मिला कैबिनेट का समर्थन, सीएम पद से नहीं देंगे इस्तीफा, अब बागी उठाएंगे ये कदम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई. मुंबई में हुई इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक कथित तौर पर अल्पमत में होने के बावजूद आज भी उद्धव ठाकरे को उनकी कैबिनेट का समर्थन मिला और उन्होंने फैसला किया है कि वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2022, 7:49 PM IST
Uddhav Thackeray
उद्धव ठाकरे की बैठक में पहुंचे 23 में से सिर्फ 12 सांसद

Maharashtra Political Crisis News: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई. मुंबई में हुई इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक कथित तौर पर अल्पमत में होने के बावजूद आज भी उद्धव ठाकरे को उनकी कैबिनेट का समर्थन मिला और उन्होंने फैसला किया है कि वह सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक पर राज्य के मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा “इस बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई, कैबिनेट में सिर्फ एजेंडा पर जो चीज़े थी वो मंजूर हो गए और कुछ मुद्दें बाकी हैं तो शायद कल उस पर चर्चा हो।” वहीँ, मंत्री असलम शेख ने कहा “कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र में बारिश कम होने, पानी की कटौती, कहीं पर बारिश ज्यादा हुई, कोरोना के मामले, कृषि समेत महाराष्ट्र से संबंधित सभी मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई। इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है।“ यह भी पढ़ें-'बागी अभी भी दिल से शिवसेना के साथ हैं'- उद्धव ठाकरे की फिर इमोशनल अपील; सुप्रिया सुले बोलीं- बातचीत से निकलेगा हल

इस बीच खबर है कि शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे की अगवाई वाले बागी खेमे के कुल नौ विधायकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखकर यह सूचित करने का फैसला लिया है कि उन्होंने महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA) से अपना समर्थन वापस ले लिया है। सूत्रों ने बताया कि इन विधायकों में प्रहार पार्टी के राजकुमार पटेल और निर्दलीय विधायक आशीष जायसवाल, राजेंद्र येद्रावकर, नरेंद्र बोंडेकर, मंजुला गावित, गीता जैन, विनोद अग्रवाल और चंद्रकांत पाटिल शामिल हैं।

गौरतलब हो कि शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने रुख में नरमी दिखाते हुए आज गुवाहाटी में डेरा डाले हुए अपनी पार्टी के बागी विधायकों से वापस लौटने और साथ बैठकर चर्चा करने की अपील की। शिवसेना प्रमुख ने कहा ठाकरे ने कहा, "आप में से कई हमारे संपर्क में हैं और अभी भी शिवसेना से दिल से जुड़े हुए हैं। कई विधायकों के परिवारों ने भी हमसे संपर्क किया है और अपनी भावनाओं से हमें अवगत कराया है।"

उन्होंने आश्वासन दिया कि शिवसेना परिवार के मुखिया के रूप में उन्होंने उनके विचारों का सम्मान किया है और वे अपने दिल से यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि अभी तक कोई भी पार्टी से बाहर नहीं है। बता दें कि 21-22 जून की रात को एमवीए सरकार के सामने तब संकट की स्थिति पैदा हो गई, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के अधिकांश विधायक राज्य के बाहर चले गए।

Updated on:
28 Jun 2022, 7:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप