मुंबई

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे दे रहे थे सीएम पद से इस्तीफा, लेकिन इस नेता की एंट्री से बदला प्लान

शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पार्टी में विद्रोह के बाद इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगियों ने उन्हें इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया। मुख्यमंत्री कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से आज शाम भी पद छोड़ने की घोषणा करना चाहते थे।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2022, 10:54 PM IST
uddhav_thackeray.jpg
उद्धव ठाकरे

Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र बीते एक हफ्ते से बड़े राजनीतिक संकट की चपेट में है। इस बीच एक अहम खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पार्टी में विद्रोह के बाद इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगियों ने उन्हें इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया। एमवीए गठबंधन में शिवसेना के अलावा एनसीपी और कांग्रेस भी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार 27 जून को अपने पद से इस्तीफा देना चाहते थे। मुख्यमंत्री कथित तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से आज शाम 5 बजे अपने फैसले की घोषणा करना चाहते थे। लेकिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने के लिए मना लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक दो बार इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन कथित तौर पर दोनों ही बार शरद पवार उन्हें मनाने में कामयाब हुए। यह भी पढ़ें-Maharashtra Political Crisis: शिवसेना का एक और विधायक होगा बागी! एकनाथ शिंदे के खेमे में कल शामिल होने की उम्मीद

पिछले हफ्ते उद्धव ठाकरे ने कहा था कि अगर शिवसेना के बागी विधायक चाहते हैं तो वह सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि अगर विधायक सामने आकर कहेंगे तो वह शिवसेना प्रमुख का पद भी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

एकनाथ शिंदे के खेमे में अधिकांश शिवसेना विधायकों के जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा था, "मैं शिवसेना प्रमुख का पद भी छोड़ने को तैयार हूं। मेरे शिवसैनिकों मुझे यह करने के लिए कहेंगे तो मैं दोनों पदों को छोड़ दूंगा। लेकिन मेरे सामने आओ और मुझे बताओ।"

इस बीच, देश की शीर्ष कोर्ट से आज शिंदे खेमे को बड़ी राहत देते मिली. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही 11 जुलाई तक के लिए टाल दी है।

कोर्ट के आदेश के बाद, सूत्रों ने बताया कि शिंदे गुट महा विकास अघाड़ी सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए जल्द ही महाराष्ट्र के राज्यपाल से संपर्क कर सकती है। शिवसेना के बागी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहे हैं। उधर, बीजेपी अभी खुलकर शिंदे खेमे का समर्थन तो नहीं कर रही, लेकिन भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर साथ सरकार बनाने का इशारा किया है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप