मुंबई

मुंबई: मलाड में लगा ‘हैप्पी बर्थडे’ अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का पोस्टर, 6 लोग गिरफ्तार

Chhota Rajan Birthday Wish Poster: शुक्रवार (13 जनवरी) को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन के अवसर पर एक कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई। इस पोस्टर में कई ने लोगों की तस्वीरें भी है, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2023, 2:05 PM IST
chhota_rajan_birthday_wish_poster_in_mumbai.jpg
मुंबई के मलाड में लगा छोटा राजन का पोस्टर

Chhota Rajan Poster in Malad: मुंबई पुलिस (Mumbai News) ने शहर के मलाड इलाके (Malad News) में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) के जन्मदिन की बधाई वाला पोस्टर लगाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार (14 जनवरी) को उस शख्स के खिलाफ भी केस दर्ज किया है, जिसने छोटा राजन के जन्मदिन के मौके पर कबड्डी का आयोजन किया था।

मुंबई पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छोटा राजन की तस्वीर वाले पोस्टर में लिखा गया है कि कबड्डी के आयोजक मुंबई युवा अध्यक्ष सागर राज गोले है और पोस्टर ‘सीआर सामाजिक संगठन महाराष्ट्र (मुंबई)’ द्वारा लगाया गया है। इसमें छोटा राजन को जन्मदिन की शुभकामनायें दी गई है। यह भी पढ़े-पुणे रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, एक्सप्रेस ट्रेनें रुकी, जांच में जुटी पुलिस

पोस्टर के अनुसार, शुक्रवार (13 जनवरी) को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन के अवसर पर 14 और 15 जनवरी को एक कबड्डी स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इस पोस्टर में कई ने लोगों की तस्वीरें भी है, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, पोस्टर को नगर निगम द्वारा हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निकाय से इस पोस्टर को लगाने की अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए यह अवैध था।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकल्जे (Rajendra Sadashiv Nikalje) है। राजन मूल रूप से मुंबई के चेंबूर (Chembur) का रहने वाला हैं। राजन को 2015 में इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली (Bali) से गिरफ्तार किए जाने के बाद भारत डिपोर्ट किया गया था। तब से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 2018 में राजन को 2011 में पत्रकार जेडे की हत्या (J Dey's Murder Case) के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Updated on:
14 Jan 2023, 2:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप